क्षेत्रीय

मार्च 30, 2025 11:14 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 9

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह महाराष्ट्र के नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव हेडगेवार और माधवराव गोलवलकर  गुरुजी  को समर्पित स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।       इस अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नि...

मार्च 30, 2025 10:54 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 9

यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मारा गया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर अनुज कनौजिया

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह का एक शार्पशूटर अनुज कनौजिया कल रात जमशेदपुर में मारा गया। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के अपर महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि जमशेदपुर में कनौजिया की गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू क...

मार्च 30, 2025 10:51 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 9

आज पारंपरिक हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है तेलुगु नववर्ष दिवस उगादी

आज तेलुगु नववर्ष दिवस, उगादी पारंपरिक हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू चंद्र कैलेंडर की शुरुआत पर यह त्‍योहार तेलुगु राज्‍यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जा रहा है। आज तेलंगाना में ‘श्री विश्ववसु’ नाम उगादी मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग पंचांगम यानी नए साल की भविष्यवाणी सुनने के अला...

मार्च 30, 2025 9:32 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 9:32 पूर्वाह्न

views 11

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार के पटना में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज बिहार के पटना में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सहकारी सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के एक हिस्से के रूप में किया जा रहा है।   पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों ...

मार्च 30, 2025 9:17 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 9:17 पूर्वाह्न

views 3

आज पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है मराठी नववर्ष गुड़ी पाड़वा

मराठी नववर्ष गुड़ी पाड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और दरवाजों के बाहर रंगोली बनाते हैं। पारंपरिक परिधान पहनकर शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। चैत्र नवरात्र भी आज शुरु हो रहे हैं। यह रामनवमी को सम्...

मार्च 30, 2025 8:56 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 7

ओडिशा दिवस समारोह 2025 पहली अप्रैल को नई दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित होगा

ओडिशा दिवस समारोह 2025 पहली अप्रैल को नई दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित होगा। यह दिवस राज्‍य के स्‍थापना और राज्‍य के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को श्रृद्धांजलि देने के लिए मनाया जा रहा है।     इसका विषय कला, संस्‍कृति, विरासत और पर्यटन है। ओडिशा सरकार के प्रधान स्...

मार्च 30, 2025 7:13 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 7:13 पूर्वाह्न

views 7

मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने ओडिशा के छह जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। विभाग ने संबलपुर, झारसुगुड़ा, सोनपुर, बौध, बोलांगीर और अंगुल जिलों के लिए आज ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में कल संबलपुर सबसे गर्म स्थान रहा...

मार्च 30, 2025 7:05 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 12

आज गुडि पडवा के दिन मध्‍य प्रदेश में आरंभ किया जाएगा जल गंगा संवर्धन महाभियान, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

जल गंगा संवर्धन महाभियान आज गुडि पडवा के दिन मध्‍य प्रदेश में आरंभ किया जाएगा। यह जल संरक्षण अभियान वर्षा जल की प्रत्‍येक बूंद बचाने के लिए चलाया जाएगा। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्‍जैन में क्षिप्रा नदी पर औपचारिक रूप से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 जून को सम्‍पन्‍न होगा।

मार्च 29, 2025 7:54 अपराह्न मार्च 29, 2025 7:54 अपराह्न

views 12

डबल इंजन सरकार दिल्ली वासियों के लिए सुगम यातायात, स्वच्छ हवा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित- मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्रैफिक और पर्यावरण संबंधी चिंताओं और बुनियादी ढांचे की स्थिति का आकलन करने के लिए आज सुब्रतो पार्क और धौला कुआं से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक के हिस्से का दौरा किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सिरसा ने कहा कि डबल इंजन सरकार दिल्ली ...

मार्च 29, 2025 5:59 अपराह्न मार्च 29, 2025 5:59 अपराह्न

views 3

दिल्ली विधानसभा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2082 के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर

दिल्ली विधानसभा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2082 के भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।