क्षेत्रीय

जुलाई 29, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 13

झारखंड: पीएम मोदी ने देवघर सड़क हादसे पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना को दुखद बताया। श्री मोदी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

जुलाई 29, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 10

उत्तराखण्‍ड: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कल रात से प्रदेश में हो रही है वर्षा

उत्तराखण्‍ड के अधिकांश इलाकों में कल रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्‍न हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।     इस बीच, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्र...

जुलाई 29, 2025 2:10 अपराह्न

views 20

झारखंड: देवघर-हंसडीहा मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 4 कांवड़ियों की मौत 20 घायल

झारखंड में आज सुबह देवघर-हंसडीहा मार्ग पर जमुनिया चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर में देवघर जा रहे 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। 20 से ज़्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   सभी घायल कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या ब...

जुलाई 29, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 18

हैदराबाद: राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए शुरू की दो दिवसीय खुली सुनवाई

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने हैदराबाद में शिकायतों के त्वरित निवारण और सार्वजनिक प्राधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय खुली सुनवाई शुरू की है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मामलों में जाति-आधारित भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार, हिरासत और पुलिस अत्याचार तथा जीवन, सम्मान, स्वतंत...

जुलाई 28, 2025 8:11 अपराह्न

views 12

राजधानी जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में तीज महोत्सव का आयोजन

राजधानी के जनपथ स्थित भारत पर्यटन कार्यालय में आज तीज महोत्सव का आयोजन किया। यह यह कार्यक्रम पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय विरासत के रंगों, परंपराओं और भावना को प्रदर्शित किया गया।   इस कार्यक्रम में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही प्रकार के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग...

जुलाई 28, 2025 1:24 अपराह्न

views 18

पंजाब: लुधियाना और जालंधर में अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत

पंजाब में कल रात लुधियाना और जालंधर जिलों की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 19 लोगों को बचाया गया।     मनकवाल गांव के 29 तीर्थयात्रियों से भरे एक वाहन के लुधियाना के सरहिंद नहर में गिर जाने के बाद दो बच्‍चों और तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। चार लोग लापता हैं और 19 लोगों...

जुलाई 28, 2025 1:16 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: 3 लाख 77 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने की अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में तीन लाख 77 हजार से अधिक तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं। कल श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़ा भवन के अंदर श्री अमरेश्वर मंदिर में छड़ी स्थापना समारोह आयोजित किया गया।   कल नाग पंचमी के दिन इसी मंदिर में छड़ी पूजन किया जाएगा, जबकि छड़ी मुबारक की ...

जुलाई 28, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 64

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र आज से आरंभ हो रहा है।  8 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सदन की कुल 10 बैठकें होंगी। अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 3377 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं ।  ध्यानाकर्षण की 226, स्थगन प्रस्ताव की एक ,अशासकीय संकल्प की 23, शून्यकाल की 65, और नियम-139 की...

जुलाई 28, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 26

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान को लेकर भोपाल के ‘सकारात्मक सोच’ टीम के प्रयासों को सराहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भोपाल की टीम ‘सकारात्मक सोच’ द्वारा स्वच्छता अभियान में किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।   भोपाल का यह समूह 2 महिलाओं के साथ शुरू हुआ और आज इससे 200 महिलाएं जुड़ गयी हैं। टीम का ध्येय वाक्य ‘डिस्पोजल का बहिष्कार और कचरा मु...

जुलाई 28, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 29

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, सात जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सात जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट हैं। पिछले 24 घंटे में धार जिले में 41 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं नर्मदापुरम जिले लगातार बारिश के चलते इटारसी तवा डैम के तीन गेट खोले गए हैं। नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़न...