क्षेत्रीय

अगस्त 20, 2025 1:47 अपराह्न

views 45

यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे

यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से काफी नीचे है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पुराने रेलवे पुल पर आज सुबह 6:00 बजे तक जलस्तर 204.76 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि स्थिति...

अगस्त 20, 2025 1:28 अपराह्न

views 20

दिल्ली के कई स्कूलों में आज बम की धमकी के फर्जी कॉल आए

दिल्ली के कई स्कूलों में आज बम की धमकी के फर्जी कॉल आए। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि ये फर्जी कॉल आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर, प्रसाद नगर और द्वारका क्षेत्रों के स्कूलों को किए गए। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर की गहन जाँच की और ऐसी किसी भी धमकी की संभावना से इनकार किया।

अगस्त 20, 2025 1:24 अपराह्न

views 11

दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में चक्रवात के कारण उत्तरी कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना

दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में चक्रवात के कारण उत्तरी कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बेलगावी और उत्तर कन्नड़ जिलों में लगातार तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका है।

अगस्त 20, 2025 1:23 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में कई दिनों की बारिश से मिली राहत, मौसम विभाग ने फिर जताई वर्षा की संभावना और जारी किया यलो अलर्ट

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से आज राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्य के कई भागों में मध्यम से तेज और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की ...

अगस्त 20, 2025 1:16 अपराह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में रुक-रुककर बारिश जारी, खराब मौसम के कारण कई जिलों में सभी शिक्षण संस्थान बंद

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण आज राज्‍य के कई जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बांधों का जलस्तर बढ़ने से नियमित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कांगड़ा जिले में पोंग बांध से 65,846 क्यूसेक पानी छोड़ा ज...

अगस्त 20, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 18

भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की वीर यात्रा बाइक रैली केरल में जारी

भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट की वीर यात्रा बाइक रैली केरल में जारी है। मद्रास रेजिमेंट के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली इलेक्ट्रिक मोटर साइकिलों के माध्यम से परंपरा और नवीनता का संगम प्रदर्शित कर रही है। केरल और तमिलनाडु में 23 स्थानों पर रुकते हुए 1359 किलोमीटर की इस रैली का उ...

अगस्त 20, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 16

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को हिरासत में लिया, भाजपा ने घटना की निंदा की

दिल्‍ली पुलिस ने मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के निवास पर उनपर हुए हमले के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने हमले की निंदा की है। दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्‍होंने बताया कि फिलहाल श्रीमती गुप्‍ता की हालत स्थिर है।   दिल्...

अगस्त 20, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 10

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू ज़िले में बादल फटने से शास्त्री नगर क्षेत्र प्रभावित, कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। कुल्‍लू ज़िले में आज सुबह 3:30 बजे पीज पहाड़ पर बादल फटने से शास्‍त्री नगर में नाले पर भारी मलबा आ गया। मनाली में आज सभी शिक्षा संस्‍थान बंद रख गए हैं। बांधों में जलस्‍तर बढ़ने से नियमित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है और लोगों को सतर्क रह...

अगस्त 20, 2025 11:19 पूर्वाह्न

views 14

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन प्रभावित

मुम्बई में लगातार तेज बारिश के बाद आज हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुम्बई, ठाणे, पालघऱ के लिए ओेरेंज अलर्ट और पुणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।   लोकल ट्रेनों और बसों की आवाजाही अब सामान्य हो गई है। रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पनवेल नगर निगम ने इस क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश ...

अगस्त 20, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 18

महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से चार दिन में 21 लोगों की मौत, मुंबई-ठाणे समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा जारी

महाराष्‍ट्र में बारिश और बाढ़ से पिछले चार दिन में 21 लोगों की मौत हुई है। मुम्‍बई, ठाणे, पालघर, कोंकण और राज्य के अन्‍य हिस्‍सों में चार दिन से मूसलाधार बारिश जारी है। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नांदेड जिले में आठ लोग मारे गए हैं। मुम्‍बई में रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जिससे सामान्‍य जनजीवन ...