क्षेत्रीय

अगस्त 29, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू संभाग में रेल यातायात तीसरे दिन भी ठप, हालात सामान्य होने के आसार नहीं

जम्मू-कश्मीर के, जम्मू संभाग में रेल यातायात कल लगातार तीसरे दिन भी पूरी तरह से स्थगित रहा और फिलहाल स्थिति सामान्‍य होने के आसार नहीं हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने आज जम्मू आने-जाने वाली 40 निर्धारित ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर कल से फंसे यात्रियों के लिए चलाई गई ...

अगस्त 29, 2025 7:48 पूर्वाह्न

views 12

पंजाब के कई जिले बाढ़ से प्रभावित, बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

पंजाब के कई जिलों, विशेषकर सीमावर्ती गुरदासपुर जिले में बाढ़ के कारण सैकड़ों गाँव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पंजाब पुलिस और स्वयंसेवकों ने अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 6,60...

अगस्त 29, 2025 7:39 पूर्वाह्न

views 9

तेलंगाना में मूसलाधार भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, 1440 लोगों को बचाया गया

तेलंगाना के कई हिस्सों में मूसलाधार भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कामारेड्डी, निर्मल, मेडक, निजामाबाद जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं जहां कई गाँव और आवासीय इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ अग्निशमन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों से कुल 1440 लोगों...

अगस्त 29, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 12

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, जनजीवन सामान्य बनाने के प्रयास जारी

हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में कल रात से बारिश हो रही है। तेज वर्षा से प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य बनाने के प्रयास जारी है। चंबा जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे मणिमहेश तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। अत्यधिक तेज बारिश से प्रभावित इलाकों में सड़क संप...

अगस्त 29, 2025 7:07 पूर्वाह्न

views 16

अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में आज तेज बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में आज अत्‍यधिक तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने गुजरात, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और विदर्भ में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वोत्तर भारत में भी ऐसी ही स्थिति...

अगस्त 29, 2025 6:34 पूर्वाह्न

views 14

अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सबूत पेश करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल की अधिसूचना सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही लागू की जाएगी: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया है कि अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सबूत और गवाह पेश करने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्दिष्ट करने की दिल्ली के उपराज्यपाल की अधिसूचना सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही लागू की जाएगी। दिल्ली पुलिस के बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस...

अगस्त 28, 2025 6:36 अपराह्न

views 38

निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

निर्वाचन आयोग ने आज नई दिल्ली में भारतीय कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉक्‍टर सुखबीर सिंह संधू तथा डॉक्‍टर विवेक जोशी ने पार्टी महासचिव डी. राजा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप...

अगस्त 28, 2025 4:16 अपराह्न

views 18

खेल दिवस के मौके पर रांची में खेल महोत्सव का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रांची में कल से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। कल दिन के 10 बजे मोरहाबादी स्तित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार इसका शुभारंभ करेंगे। खेल निदेशक शेखर जमुआर ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर महोत्...

अगस्त 28, 2025 2:24 अपराह्न

views 12

मौसम विभाग ने तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के लिए मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के लिए मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थितियाँ बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि केरल और दक्षिणी प्रायद्वीप में अगले 2 से 3 दिनों के लिए भारी बारिश होगी। म...

अगस्त 28, 2025 2:00 अपराह्न

views 21

आंध्र प्रदेश में निम्न दबाव के असर से कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के कारण मंगलवार से बुधवार रात और आज तड़के तक मध्यम से भारी बारिश हुई। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों और दक्षिणी तटीय तथा रायलसीमा क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है