क्षेत्रीय

सितम्बर 2, 2025 1:59 अपराह्न

views 44

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार मॉनसून की बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों - कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सितम्बर 2, 2025 1:58 अपराह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर में विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में कल देर रात से जम्मू के विभिन्न हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जलभराव, यातायात जाम और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज जम्मू क्षेत्र के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। बनिहाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तेल बारिश के ...

सितम्बर 2, 2025 1:52 अपराह्न

views 15

विश्व नारियल दिवस: केरल में नारियल विकास बोर्ड ने किसानों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की घोषणा की

    विश्व नारियल दिवस के अवसर पर आज केरल में नारियल विकास बोर्ड ने किसानों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की घोषणा की है। बोर्ड इस वर्ष किसानों को ढाई लाख नारियल के पौधे उपलब्‍ध कराएगा, जिससे उन्‍हें 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलेगी। पौधे के लिए वित्तीय सहायता चार रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दी गई है।...

सितम्बर 2, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 16

14वीं नागालैंड विधानसभा का 7वां सत्र आज से शुरू

14वीं नागालैंड विधानसभा का 7वां सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र दो दिनों तक चलेगा। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो नागालैंड के राज्यपाल ला. गणेशन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जबकि विधान सभा अध्यक्ष शारिंगैन लोंगकुमेर पूर्व सदस्य नुंगसांग्यापांग को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।     पहले दिन सदन में ...

सितम्बर 2, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 11

माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा आज लगातार आठवें दिन भी स्थगित

  माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा आज लगातार आठवें दिन भी स्थगित रही। हमारे संवाददाता ने बताया है कि लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरों ने तीर्थयात्रियों के मार्ग को असुरक्षित बना दिया है, जिसके कारण यात्रा रोक दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ...

सितम्बर 2, 2025 10:19 पूर्वाह्न

views 10

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

    जम्मू-कश्मीर में बनिहाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण आज एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। यह कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र बारहमासी मार्ग है। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से वाहनों ...

सितम्बर 2, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 11

बिहार की महिलाओं के पास अवसरों की कमी न रहे, इसके लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है कि बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों ...

सितम्बर 2, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 11

दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों मे तेज़ बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों मे तेज़ बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जलस्तर के आज खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया है और आसपास के इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।      कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे ...

सितम्बर 2, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 16

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पिछले महीने से अब तक 29 लोगों की मौत

  पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पिछले महीने से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित 12 जिलों में हुई हैं। सीमावर्ती पठानकोट जिले में सबसे ज़्यादा 6 मृत्यु हुई हैं और 3 लोगों के लापता होने की खबर है। हमारे जालंधर संवाददाता ने बताया है कि, दो लाख 46 हजार से अधिक लोग प्रभावित हु...

सितम्बर 2, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 9

जम्‍मू में आज भी मूसलाधार वर्षा की संभावना

  जम्मू में कल रात से लगातार तेज़ बारिश और जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू में आज भी मूसलाधार वर्षा से कई इलाकों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है।