क्षेत्रीय

सितम्बर 3, 2025 8:13 अपराह्न

views 36

दिल्‍ली: भाजपा ने कांग्रेस के विरूद्ध खजूरी चौक पर किया प्रदर्शन

दिल्‍ली भाजपा ने कांग्रेस के विरूद्ध आज खजूरी चौक पर प्रदर्शन किया और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। इस दौरान, उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक है और कांग्रेस ने उनकी माँ को गाली देकर हर माँ का अपमान किया है।  उन्‍होंने यह भी ...

सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न

views 18

दिल्‍ली: कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा हुई। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री का नेतृत्व तथा कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है...

सितम्बर 3, 2025 7:39 अपराह्न

views 25

जब संस्कृति का हरण होता है, तो सभी को आवाज़ उठानी ही होती है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि जब संस्कृति का हरण होता है, तो सभी को आवाज़ उठानी ही होती है। मुख्यमंत्री ने यह विचार आज एक निजी संगठन के कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्‍होंने कहा कि लोगों को साहस दिखाना होगा कि गलत को गलत कहने की ताकत रखें, चाहे सामने कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो।...

सितम्बर 3, 2025 7:36 अपराह्न

views 43

दिल्‍ली: यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान के पार

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज खतरे के निशान को पार कर गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जलस्‍तर बढ रहा है। दोपहर तीन बजे की सूचना के अनुसार पुराने लोहे पुल के पास नदी का जलस्‍तर बढकर 207 दशमलव नौ मीटर तक पहुंच गया है।   पुराना लोहे का पुल यातायात के लिए बंद ...

सितम्बर 3, 2025 7:27 अपराह्न

views 25

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक आज हुई। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद थे। बैठक के दौरान, सरकार ने विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने और जवाबदेही तय करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत एक अलग इंजीन...

सितम्बर 3, 2025 7:21 अपराह्न

views 21

दिल्ली: शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने ‘रेखा सरकार आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में रेखा सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सीवर, पानी और गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्‍होंने जानकारी दी कि यह काम आज से शुरू हो गया है, जो कि अगले तीन म...

सितम्बर 3, 2025 5:57 अपराह्न

views 23

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद-एनडीएमसी  द्वारा 17 सितंबर से 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा। यह 16 दिवसीय पखवाड़ा महात्‍मा गांधी की जयंती 2 अक्‍टूबर को समाप्‍त होगा। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस दौरान विभ...

सितम्बर 3, 2025 5:51 अपराह्न

views 13

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने की जनसुनवाई

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज मुख्‍यमंत्री जनसेवा केन्‍द्र में जनसुनवाई की। श्रीमती गुप्‍ता पर 20 अगस्‍त को हुए हमले के बाद यह उनकी पहली जनसुनवाई है। इस दौरान उन्‍होंने उपस्थित नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन किया और उनके सुझाव तथा समस्याएँ सुनीं। उन्‍होंने हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए सं...

सितम्बर 3, 2025 5:45 अपराह्न

views 27

दिल्‍ली पुलिस ने ड्रग तस्‍करी गिरोह का किया पर्दाफ़ाश, सात किलोग्राम मादक पदार्थ किए जब्‍त

दिल्‍ली पुलिस ने एक ड्रग तस्‍करी गिरोह का भंडाफोड़ कर करीब सात किलोग्राम मादक पदार्थ जब्‍त किए। अपराध शाखा के संयुक्‍त उपायुक्‍त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें 2 नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि चार और लोगों की पहचान की गई है, ज...

सितम्बर 3, 2025 2:20 अपराह्न

views 11

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया

  मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि देश के पूर्वी हिस्सों, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला