क्षेत्रीय

सितम्बर 20, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 34

मणिपुर: विष्णुपुर ज़िले में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत

मणिपुर में विष्णुपुर ज़िले में, कल अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई। घटना के समय 33 असम राइफल्स के जवान राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के नामबोल सबल लेइकाई से गुज़र रहे थे। पहले यह इलाक़ा सशस्त्र बल विशेष सुरक्षा कानून के दायरे में आता था।   हमले में 5 जवान घायल भी हु...

सितम्बर 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 41

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। वे लगभग इसी समय गया जी पहुंच रही हैं। वे विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी।   गयाजी में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पिंडदान और तर्पण करने आ रहे हैं।

सितम्बर 19, 2025 9:42 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में CBI ने 5 वरिष्ठ अधिकारियों सहित गिरफ्तारियां कीं

केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण ने छत्तीसगढ़ में 2020 और 2021 में आयोजित राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के सिलसिले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए लोगों में आयोग के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुमि...

सितम्बर 19, 2025 8:58 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में समुद्री और विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, कुल निवेश 60,000 करोड़ रुपये से अधिक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए गुजरात जाएंगे। वह भावनगर में 34 हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री एक जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।   प्रधानमंत्री धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण कर...

सितम्बर 19, 2025 8:54 अपराह्न

views 259

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हॉकी एशिया कप 2025 विजेता भारतीय टीम को सम्मानित किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट 2025 की विजेता, हॉकी इंडिया टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने हॉकी इंडिया टीम और सहयोगी स्टाफ के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। बिहार के राजगीर में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में 7 सितंबर को, कप्त...

सितम्बर 19, 2025 8:02 अपराह्न

views 29

मिज़ोरम के CM लालदुहोमा ने सेरछिप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्किट कोर्ट का उद्घाटन किया

मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आज सेरछिप जिला न्यायालय में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सर्किट कोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्किट कोर्ट न्यायपालिका को और अधिक सुलभ बनाने, दक्षता बढ़ाने और संवेदनशील मामलों में न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्...

सितम्बर 19, 2025 7:46 अपराह्न

views 15

डूसू चुनाव: एबीवीपी की जीत पर सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ- डूसू चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी की बड़ी जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारी युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ मिलकर...

सितम्बर 19, 2025 6:21 अपराह्न

views 217

डूसू चुनाव 2025: एबीवीपी का दबदबा, चार में से तीन पदों पर जीत – एनएसयूआई को एक पद

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ - डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद- एबीवीपी ने कुल चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ- एनएसयूआई को एक पद पर जीत हासिल हुई है। आज घोषित परिणामों के अनुसार, छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए कुल पड़े 59 हजार से अधिक मतों में स...

सितम्बर 19, 2025 5:57 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली सरकार ने जलभराव की समस्‍या से निपटने के मास्‍टर प्‍लान तैयार किया

दिल्‍ली सरकार ने बढती शहरीकरण चुनौतियों और बार-बार होने वाले जलभराव की समस्‍या से निपटने के लिए नया जल निकासी मास्‍टर प्‍लान तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज इस प्लान का अनावरण किया। यह मास्‍टर प्‍लान आने वाले तीस वर्षों की आवश्‍यकताओं को ध्‍यान में रखते हुए ...

सितम्बर 18, 2025 8:39 अपराह्न

views 35

दिल्ली में दर्ज किया गया 33.8 प्रतिशत डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी दिल्‍ली के अधिकतर इलाकों में आज बादल छाये रहे। दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्‍की बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त...