क्षेत्रीय

अक्टूबर 17, 2025 2:03 अपराह्न

views 447

गुजरात: राज्यपाल ने नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई

गुजरात में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आज नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। हर्ष सांघवी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित एक समारोह में 21 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के राष्...

अक्टूबर 17, 2025 1:37 अपराह्न

views 59

छत्‍तीसगढ़ में दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया

छत्‍तीसगढ़ में आज दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने जगदलपुर में आत्‍मसमर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार आत्‍मसमर्पण करने वालों में गैर कानूनी सीपीआई मार्क्‍सवादी संगठन में कई पदों पर तैनात नक्‍सली शामिल हैं। इन लोगों ने एक सौ 53 हथियार भी सौंपे है जिनमें 19 एके 47 राइफल और 17 एसएलआर राइफल शामिल हैं। &nb...

अक्टूबर 17, 2025 12:54 अपराह्न

views 67

बिहार विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नकदी, शराब और नशीले पदार्थों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए आज नई दिल्ली में प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ इस संबंध में चर्चा ...

अक्टूबर 17, 2025 12:51 अपराह्न

views 69

केरल: सबरीमला मंदिर आज शाम से 22 अक्‍टूबर तक पूजा के लिए खुला रहेगा

केरल का सबरीमला मंदिर आज शाम से 22 अक्‍टूबर तक पूजा के लिए खुला रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 22 अक्‍टूबर को मंदिर में दर्शन करने की संभावना है, जिसके मद्देनजर तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्थाएं ज़ोरों पर हैं।    

अक्टूबर 17, 2025 12:04 अपराह्न

views 67

छत्‍तीसगढ़ में आज 208 नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया

छत्‍तीसगढ़ में आज कुल दो सौ आठ नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अबूझमद के अधिकांश इलाके नक्‍सलियों के प्रभाव से मुक्‍त हो गए है और उत्‍तरी बस्‍तर क्षेत्र में दशकों से चला आ रहा नक्‍सली आतंक समाप्‍त हो गया है।   अधिकारियों के अनुसार आत्‍मसमर्पण करने वालों में गैर कानूनी ...

अक्टूबर 17, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 13.5K

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी ने अंता विधानसभा सीट से मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने आज राजस्थान में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्य की अंता विधानसभा सीट से मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है। उम्मीदवार के नाम को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप दिया गया।    

अक्टूबर 17, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 5.3K

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। कुल 243 सीटों में से 121 निर्वाचन क्षेत्रों में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के चुनाव में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और भोजपुर जिले शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच कल होगी और नाम वापस लेने क...

अक्टूबर 17, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 86

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन करेंगे

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अपने मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के महत्‍मा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत सभी मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। गुजरात के सभी 16 मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद पुनर्गठन से पहले कल मुख्‍यमंत्री को अपना ...

अक्टूबर 17, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 125

राष्ट्रीय पोषण मिशन के 8वें संस्‍करण का उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समापन होगा

राष्ट्रीय पोषण मिशन के 8वें संस्‍करण का आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समापन होगा। इस भव्‍य समारोह में केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह मिशन सुपोषित भारत-स्वस्थ भारत के संकल्प को मज़बूत करने में एक मील का पत्...

अक्टूबर 17, 2025 6:17 पूर्वाह्न

views 77

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो -सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।   2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर वर्तमान में रोपड़ रेंज के पुलिस उपमहानिर...