क्षेत्रीय

अक्टूबर 20, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 53

असम के नलबाड़ी में 3.2 तीव्रता का भूकंप

असम के नलबाड़ी में आज सुबह 05:54 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर आया था।     इससे पहले, शनिवार सुबह असम में रिक्टर पैमाने पर 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप कछार जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

अक्टूबर 20, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 141

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके सा‍थ ही कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 59 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

अक्टूबर 20, 2025 7:04 पूर्वाह्न

views 168

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश का अनुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी अगले 2-3 दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप...

अक्टूबर 20, 2025 6:36 पूर्वाह्न

views 57

तेलंगाना: हैदराबाद में भी दीपावली का उल्लास और उत्साह छाया

तेलंगाना में हैदराबाद में भी दीपावली का उल्लास और उत्साह छाया हुआ है। ज्योतिपर्व, दीपावली से एक दिन पहले कल, शहर बाज़ारों में ख़ासी रौनक देखी गई। मिठाईयों, उपहारों, आभूषणों और पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दी।     हैदराबाद में दीपावली के अवसर पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, घरो...

अक्टूबर 20, 2025 6:32 पूर्वाह्न

views 2.4K

बिहार: विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि

बिहार में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का काम आज खत्‍म हो जाएगा। कुल 243 सीटों में से 122 सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवम्‍बर को वोट डाले जाएंगे।       आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि भी है। पहले चरण में 6 नवम्‍बर को राज्‍य के 18 जिलों में 121...

अक्टूबर 20, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 115

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ने की कीमतों में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल गन्ने की कीमतों में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगेती गन्ने की किस्मों का मूल्य 400 रुपये से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पछेती किस्मों का मूल्य भी 393 रुपये से बढ़कर 408 रुपये प्रति क...

अक्टूबर 19, 2025 9:13 अपराह्न

views 35

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की नागरिकों से ग्रीन पटाखों का उपयोग करने की अपील

  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की राजधानी के पर्यावरण को सुरक्षित रखना दिल्‍ली सरकार की प्रतिबद्धता है। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्‍यम से मुख्यमंत्री ने नागरिकों से दीपावली को ...

अक्टूबर 19, 2025 9:05 अपराह्न

views 30

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छोटी दिवाली की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

  मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने सभी देशवासियों को छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि यह शुभ पर्व सभी के जीवन से अज्ञान, नकारात्मकता और अहंकार रूपी अंधकार को दूर कर सत्य, सद्भाव और प्रकाश की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा दे...

अक्टूबर 19, 2025 8:57 अपराह्न

views 48

दिल्ली में दर्ज किया गया 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान

  दिल्ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   वहीं, न्यूनतम तापमान 20 दशमलव छ‍ह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाए रहने और दिन में मौसम साफ रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डि...

अक्टूबर 19, 2025 7:51 अपराह्न

views 33

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीस हज़ारी स्थित दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम बाल गृह का दौरा किया

  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तीस हज़ारी स्थित दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम बाल गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने के लिए शिक्षा, सुरक्षा और स्नेह क...