क्षेत्रीय

दिसम्बर 3, 2025 2:24 अपराह्न

views 57

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई

जम्मू-कश्मीर में, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान सड़क और भवन विभाग में पदोन्नति, उनकी वरिष्ठता की पुष्टि और पशु संरक्षण बोर्ड की स्थापना सहित कई विभागीय प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शासन और विकास से जुड़े कई प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ...

दिसम्बर 3, 2025 12:47 अपराह्न

views 477

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा ने 12 वार्ड में से 7 सीटें जीती

 राष्ट्रीय राजधानी के 12 वार्डों में हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनावों में आज भाजपा ने सात सीटें जीत लीं। आम आदमी पार्टी को तीन सीटें, कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को एक-एक सीट पर जीत मिली। चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एमसीडी चुनाव के नतीजे दिल्...

दिसम्बर 3, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 93

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह, कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदला

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह, कमज़ोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। राज्य के उत्तरी भागों में कल दिन भर लगातार बारिश हुई। चेन्नई में रुक-रुक कर हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर में आज सुबह से गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु और पुद्...

दिसम्बर 3, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 73

उत्तर प्रदेश: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 77% डेटा का डिजिटलीकरण

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 77% डाटा का डिजिटलीकरण हो चुका है और अभियान तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने कल वर्चुअल बैठक आयोजित कर प्रदेश में चल रहे इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा तथा सभी चुनाव अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।...

दिसम्बर 3, 2025 6:37 पूर्वाह्न

views 89

‘काशी तमिल संगमम’ का चौथा संस्करण शुरू, काशी–तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा नया आयाम

काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंधों को मज़बूत करने के उद्देश्य से आयोजित 'काशी तमिल संगमम' का चौथा संस्करण कल शुरू हुआ। तमिलनाडु का पहला प्रतिनिधिमंडल काशी पहुँच गया है और आज वे कई गतिविधियों में भाग लेंगे।   प्रतिनिधिमंडल में 216 सदस्य हैं जिनमें 50 तमिल साहित्य विशेषज्ञ, 54 सांस्कृत...

दिसम्बर 2, 2025 10:26 अपराह्न

views 148

जम्मू-कश्मीर में, सेना की उत्‍तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ और उधमपुर में आतंक-रोधी ग्रिड की समीक्षा

जम्मू-कश्मीर में, सेना की उत्‍तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ और उधमपुर में आतंक-रोधी ग्रिड की समीक्षा की। उन्‍होंने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि उत्‍तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने सोमवार को उधमपुर और किश्तव...

दिसम्बर 2, 2025 10:22 अपराह्न

views 118

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्यक्त की

 मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में अगले दो से दिन, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।  केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल मूसलाध...

दिसम्बर 2, 2025 10:21 अपराह्न

views 122

देश में 811 लोगों पर एक चिकित्सक उपलब्ध: स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव

स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि एलोपैथिक और आयुष चिकित्सकों की उपलब्धता के आधार पर देश में आठ सौ 11 लोगों पर अनुमानित एक चिकित्‍सक है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एक हजार लोगों पर एक चिकित्‍सक की सिफारिश करता है। राज्यसभा में लिखित उत्तर में उन्‍होंने बताया कि वर्तमान मे...

दिसम्बर 2, 2025 8:54 अपराह्न

views 39

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी में चौथे काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज वाराणसी में चौथे काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के एक हजार 400 से अधिक प्रतिनिधि इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री एल मुरूगन ने नमो घाट पर काशी तमिल संगम...

दिसम्बर 2, 2025 8:46 अपराह्न

views 59

दिल्‍ली पुलिस: मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस ने राजधानी में मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले एक आरोपी को बिहार के सुपौल जिले से गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने आरोपी के पास से 34 किलोग्राम से अधिक का मादक पदार्थ जब्‍त किया हैं।   पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्‍करी और वितरण नेटवर्क की आगे जांच की जा रही है।    ...