क्षेत्रीय

दिसम्बर 20, 2025 2:02 अपराह्न

views 70

वर्षों के इंतजार के बाद भोपाल को मेट्रो रेल सेवा का मिलने जा रहा है उपहार

भोपाल के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। लगभग आठ वर्षों के इंतजार के बाद, भोपाल को मेट्रो रेल सेवा का उपहार मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम भोपाल मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। भोपाल में आधुनिक, तेज और सुविधाजनक यात्रा के साधन का सपना अब साकार होने...

दिसम्बर 20, 2025 1:53 अपराह्न

views 77

पश्चिम बंगाल: खराब मौसम के कारण पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में नहीं उतर पाया पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्‍टर

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट के ताहेरपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्‍टर खराब मौसम और कम दृश्‍यता के कारण उतर नहीं पाया। हेलीकॉप्टर कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया।   श्री मोदी को नादिया जिले के राणाघाट में लगभग 3 हजार 2...

दिसम्बर 20, 2025 2:04 अपराह्न

views 58

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 3200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया। श्री मोदी का हेलिकॉप्‍टर और कम दृश्‍यता के कारण नदिया जिले के राणाघाट में ताहिरपुर में उतर नहीं पाया, इसलिए उन्‍होंने वर्चुअल माध्‍यम से जनसभा को संबोधित ...

दिसम्बर 20, 2025 12:44 अपराह्न

views 186

महाराष्ट्र: नगर परिषदों और पंचायतों की 23 सीटों पर अध्यक्ष और सदस्य के 143 पदों के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र में स्‍थानीय निकाय चुनाव में नगर परिषदों और पंचायतों की 23 सीटों पर अध्यक्ष और सदस्य के 143 पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इससे पहले, राज्‍य में दो दिसम्‍बर को 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। दोनों दिनों के वोटों की गिनती कल होगी।

दिसम्बर 20, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 56

बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घने कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिसा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह...

दिसम्बर 20, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 71

तेलंगाना: किसानों की सुविधा और यूरिया खरीद के लिए ऐप आधारित प्रणाली शुरू करने जा रहा है कृषि विभाग

तेलंगाना में, कृषि विभाग किसानों की सुविधा और यूरिया खरीद को सहज बनाने के लिए मोबाइल फोन ऐप आधारित खरीद प्रणाली शुरू करने जा रहा है। विभाग ने कहा है कि ऐप को उर्वरक का सुचारू वितरण और बिक्री सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड फोन पर 'फर्टिलाइजर बुकिंग ऐप' के नाम से उपलब्ध है। ...

दिसम्बर 20, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 885

उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णन दो दिन के दौरे पर तेलंगाना और मध्‍यप्रदेश जाएंगे

उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णन दो दिन के दौरे पर आज तेलंगाना और मध्‍यप्रदेश जाएंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन उपराष्‍ट्रपति हैदराबाद में रामोजी फिल्‍म सिटी में लोक सेवा आयुक्‍तों के अध्‍यक्षों के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के विदाई समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे।   श्री राधाकृष्‍णन कल विश्‍व ध्‍यान दिवस...

दिसम्बर 19, 2025 7:58 अपराह्न

views 42

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गुजरात की मतदाता सूची का मसौदा जारी

निर्वाचन आयोग ने आज चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान के अंतर्गत गुजरात की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया। इस मसौदा सूची में राज्य के लगभग 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। गौरतलब है कि डेटाबेस की सटीकता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए पुनरीक्षण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप सूची स...

दिसम्बर 19, 2025 7:53 अपराह्न

views 58

राजधानी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजधानी में आज सामान्‍य से अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 22 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार कल सुबह घना कोहरा छाये रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ता...

दिसम्बर 19, 2025 7:50 अपराह्न

views 46

राजधानी में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्‍ती के चलते 11 हजार से अधिक चालान जारी किए गए

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज बताया कि राजधानी में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्‍ती के चलते पिछले 24 घंटों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर 11 हजार से अधिक चालान जारी किए गए हैं। श्री सिरसा ने कहा कि शहर की सफ़ाई और धूल नियंत्रण को लेकर नगर निगम एजेंसियों ने 12 हजार से अधिक मीट्रिक...