क्षेत्रीय

जनवरी 14, 2026 10:09 अपराह्न

views 216

महाराष्ट्र: 29 नगर निगमों के लिए मतदान कल

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए आम मतदान कल 15 जनवरी को होंगे। यह मतदान 893 वार्डों के 2 हजार 869 सीटों के लिए होंगे, जिनमें 15 हजार 908 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। 39 हजार 92 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा, इनमें से 3 हजार 196 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान सुबह 7.30 बजे ...

जनवरी 14, 2026 9:56 अपराह्न

views 137

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में 29 माओवादियों ने किया समर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 2 लाख रुपये के इनामी माओवादी सहित 29 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। ये माओवादी गोगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि ये सभी क्षेत्र में कई नक्‍सल गतिविधियों में शामिल थे। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण ...

जनवरी 14, 2026 9:32 अपराह्न

views 35

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने टीएमसी की याचिका को किया खारिज

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा 8 जनवरी को आई-पैक और प्रतीक जैन के कार्यालयों और आवास पर की गई छापेमारी के दौरान कथित तौर पर जब्त किए गए गोपनीय राजनीतिक डेटा को संरक्षित करने की मांग की गई थी। ईडी ने...

जनवरी 14, 2026 9:08 अपराह्न

views 29

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-NCR में चलाया निरीक्षण अभियान

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने फरीदाबाद नगर निगम के साथ निरीक्षण अभियान चलाया। कल आयोजित स्वच्छ वायु अभियान के अंतर्गत श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना पर बल दिया गया। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान सड़क धूल नियंत्रण...

जनवरी 14, 2026 9:01 अपराह्न

views 37

मुंबई: 10वें सशस्‍त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर देश के वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई के नौसेना बंदरगाह स्थित गौरव स्तंभ पर आज 10वें सशस्‍त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. कुशवाह, वाइस एडमिरल राहुल विलास गोखले, एयर वाइस मार्शल पी.एस. वडोदकर, समुद्री वायु संचालन और रियर एडमिरल शांतनु झा और महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र ने पुष्...

जनवरी 14, 2026 8:43 अपराह्न

views 62

दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन

राजधानी में आज दिल्‍ली सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिल्...

जनवरी 14, 2026 8:38 अपराह्न

views 159

दिल्‍ली: डीएमआरसी ने सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के साथ किया समझौता

दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इसके अंतर्गत डीएमआरसी, सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के सहयोग से एकीकृत लास्ट माइल कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू करेगी। डीएमआरसी और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के बीच सहयोग का उद्देश्य डीएम...

जनवरी 14, 2026 8:09 अपराह्न

views 25

दिल्‍ली मंत्री परवेश साहिब सिंह ने किया मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन

दिल्‍ली सरकार में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज पंजाबी बाग में मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने बताया कि यह स्‍प्रे सिस्‍टम सड़कों पर उड़ने वाली धूल और प्रदूषक कणों को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। श्री सिंह ने कहा कि इस आधुनिक तकनीक के म...

जनवरी 14, 2026 9:05 अपराह्न

views 47

दिल्ली: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने 81 नए आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिरों का किया उद्घाटन

राजधानी में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज हरिनगर विधानसभा क्षेत्र में 81 नए आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिरों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने दिल्‍लीवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व इस बार स्वास्थ्य की सुविधा को घर-घर तक लाने का भी प...

जनवरी 14, 2026 2:19 अपराह्न

views 70

निपाह वायरस से संक्रमित संदेह में दो और व्यक्तियों को कोलकाता अस्पताल में भर्ती कराया गया

निपाह वायरस से संक्रमित होने के संदेह में दो और व्यक्तियों को कोलकाता के बेलीघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार ये मरीज़ उन दो नर्सों के संपर्क में आने के बाद भर्ती हुए हैं, जिनकी पहले ही वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित ...