क्षेत्रीय

सितम्बर 3, 2023 4:38 अपराह्न

views 18

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में राज्‍यसभा के उपचुनाव के लिए राज्‍य के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर दिनेश शर्मा को बनाया पार्टी उम्‍मीदवार

  भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में राज्‍यसभा के उपचुनाव के लिए राज्‍य के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर दिनेश शर्मा को पार्टी का उम्‍मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन मंगलवार है और मतदान 15 सितम्‍बर को होगा। राज्‍यसभा की इस सीट पर निवर्तमान सांसद भाजपा के हरद्...

सितम्बर 3, 2023 4:30 अपराह्न

views 33

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू अनुमंडल के टिक्कर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड

  हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू अनुमंडल के टिक्कर क्षेत्र में कल रात दरोटी गांव के एक घर में भीषण आग लगने से 14 घर आग की चपेट में आ जाने के कारण 21 परिवार बेघर हो गए। सभी घर लकड़ी से बने होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही लोगों ने जान बचाने के लिए ...

सितम्बर 3, 2023 1:48 अपराह्न

views 21

जहरीली शराब पीने से बिहार में दो लोगों की मौत

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लालसरैया गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य बीमार बताये जा रहे हैं। कल दोनों को इलाज के लिए बेतिया के सरकारी अस्पताल जी एम सी एच में भर्ती कराया गया है। इधर, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये मृतक...

सितम्बर 3, 2023 1:30 अपराह्न

views 3

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने जम्मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर प्रभावी संचालन तैयारियों की सराहना की

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कल जम्मू-कश्‍मीर के राजौरी सेक्टर के नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षा और संचालन तैयारियों की समीक्षा की। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि जनरल ऑफिसर कंमाडिंग-इन-चीफ और उत्तरी कमान के लैफ्टिनेंट जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी सहित सेना...

सितम्बर 3, 2023 12:16 अपराह्न

views 33

बीजेडी के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण पात्रा का भुवनेश्वर में निधन

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रा का कल रात भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और ओडिशा विधानसभा की गंजम जिले की दिगपहांडी सीट से विधायक थे। तीन दशक से भी अधिक के अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया...

सितम्बर 3, 2023 12:05 अपराह्न

views 50

ठाणे के भिवंडी शहर में दो मंजिला इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी शहर में कल दो मंजिला इमारत ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया। हमारे संवाददाता से बातचीत में उन्हों...

सितम्बर 3, 2023 10:53 पूर्वाह्न

views 20

पंजाब पुलिस ने लोगों को मोबाइल फोन पर आ रहे फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी

पंजाब पुलिस ने राज्यवासियों को मोबाइल फोन पर आ रहे फर्जी संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने के प्रयोजन से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राज्‍य के युवाओं को खासतौर से अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि अब...

सितम्बर 3, 2023 9:32 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना सरकार कल शिक्षक दिवस पर राजधानी हैदराबाद में 50 से अधिक शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी

तेलंगाना सरकार कल शिक्षक दिवस पर राजधानी हैदराबाद में 50 से अधिक शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी। इनमें 10 हेडमास्‍टर और 12 विशेष श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्‍कार पाने वाले शिक्षकों का चयन एक समिति ने किया है। यह चयन सभी जिलों से नामित किए गए शिक्षकों के संबंध में तथ्यों के सत्‍यापन और टिप्पणिय...

सितम्बर 3, 2023 7:55 पूर्वाह्न

views 22

ओडिशा में छह जिलों में में तेज बारिश के चलते बिजली गिरने से कम से कम 10 की मौत

ओडिशा में, छह जिलों में कल तेज बारिश के चलते बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मृत्यु हो गई। विशेष राहत आयुक्त ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। बिजली गिरने से खुर्दा में तीन लोग घायल भी हो गये।

सितम्बर 2, 2023 8:03 अपराह्न

views 3

भारत जी-20 की अध्‍यक्षता का उत्‍सव मना रहा है

भारत जी-20 की अध्‍यक्षता का उत्‍सव मना रहा है। इस उत्सव के अंतर्गत आकाशवाणी दिल्ली भी रोजाना कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में आज आकाशवाणी के दिल्ली स्थित रंग भवन सभागार में गीतकार शैलेंद्र जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म, साहित्य और संगीत...