क्षेत्रीय

जनवरी 18, 2026 8:27 अपराह्न

views 30

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया के नागरिक हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किये हैं, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार...

जनवरी 18, 2026 8:25 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच कल से मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच कल से ही मुठभेड़ जारी है। घटना स्‍थल से आज दो शव बरामद किये। इससे मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या 6 हो गई है। इनमें चार महिला माओवादी भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से छह राइफलें भी बरामद की हैं। इनमें दो एके-47, एक इंस...

जनवरी 18, 2026 8:10 अपराह्न

views 151

दिल्ली सरकार ने राजधानी में मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम के फेज़-4 के शेष तीन कॉरिडोर के लिए फंड जारी किया

दिल्ली सरकार ने राजधानी में मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम के फेज़-चार के शेष तीन कॉरिडोर के लिए फंड जारी कर दिया है। मुख्‍यमंत्री कार्यालय के अनुसार इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 14 हज़ार 630 करोड़ रुपये आएगी, जिसमें दिल्ली सरकार लगभग 3 हज़ार 386 करोड़ रूपए वहन करेगी।   कार्यालय ने बताया कि तीनों कॉ...

जनवरी 18, 2026 7:02 अपराह्न

views 40

जम्मू कश्मीर में सिंगपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में आज किश्तवार जिले के चतरू के सिंगपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी अब भी जारी है। घेराबंदी को मजबू...

जनवरी 18, 2026 5:49 अपराह्न

views 53

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सौ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन विकास परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत एवं नए निर्माण कार्य, जर्जर चौपालों का जीर्णोद्धार, कम्युनिटी सेंट...

जनवरी 18, 2026 3:49 अपराह्न

views 128

महाराष्‍ट्र: मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्‍व आर्थिक मंच-2026 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्‍व आर्थिक मंच-2026 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी भी सम्मेलन के लिए रवाना हुए हैं।   सम्‍मेलन के दौरान महाराष्‍ट्र का प्रतिनिधिमंडल वैश्विक उद्योग नेत...

जनवरी 18, 2026 3:56 अपराह्न

views 47

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले के दूरदराज जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दूरदराज जंगल में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जम्मू के आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि यह मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा गांव में हुई। अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

जनवरी 18, 2026 1:58 अपराह्न

views 225

BJP के वरिष्‍ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का कल मुंबई में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार बताए जा रहे थे। श्री पुरोहित की मुम्‍बई में भारतीय जनता पार्टी के बीच अहम भूमिका मानी जाती थी। वह वर्ष 2014-19 के बीच विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक र...

जनवरी 18, 2026 11:52 पूर्वाह्न

views 54

महाराष्ट्र: सोलापुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना, पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सोलापुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहोल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को मोहोल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कल देर रात हुई, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। ये लोग धार्मि...

जनवरी 18, 2026 11:47 पूर्वाह्न

views 43

उत्तर प्रदेश: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पुनर्निर्माण से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में 8 FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कल शाम 8 अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की हैं। ये मामले शहर के चौक पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। इनमें हिंदू देवी-देवताओं की छवियों का इस्तेमाल, हिंदू धर्म में आस्था रखने वा...