क्षेत्रीय

अक्टूबर 4, 2023 2:01 अपराह्न

views 20

विशेष सीबीआई अदालत ने नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी

सीबीआई मामलों से सम्‍बद्ध दिल्‍ली की एक अदालत ने राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी, राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में जमानत दे दी है। अदालत ने उनके ...

अक्टूबर 4, 2023 1:37 अपराह्न

views 24

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण के दूसरे भाग की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखी जाएगी।

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण के दूसरे भाग की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखी जाएगी। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पटना में सर्वदलीय बैठक में यह जानकारी दी। यह रिपोर्ट आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करता है। बिहार सरकार ने सोमवार को इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी ...

अक्टूबर 4, 2023 1:20 अपराह्न

views 27

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक मुंबई में शुरू

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को मौद्रिक नीति वक्‍तव्‍य जारी करेंगे।     मौद्रिक नीति समिति की पिछली बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वर्तमान में रेपो रेट 6.5 प्रतिशत, रिवर्स रेप...

अक्टूबर 4, 2023 12:50 अपराह्न

views 18

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर इस मेले में पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष मेले को लेकर पिंडदानियों के लिए विष्णुपद प्रांगण में जिला प्रशासन की ओर से विशाल पंडाल बनाया गया है। इ...

अक्टूबर 4, 2023 12:47 अपराह्न

views 24

डॉल्फिन संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार में कई कार्यक्रम आयोजित

डॉल्फिन संरक्षण दिवस के अवसर पर बिहार में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 5 अक्टूबर को मनाये जाने वाले डॉल्फिन संरक्षण दिवस के तहत पटना में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण और गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र की ओर से गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण और लोकप्रिय बनाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रा...

अक्टूबर 4, 2023 10:06 पूर्वाह्न

views 33

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले तीन दिनों में हुई घटनाओं पर चिंता प्रकट की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले तीन दिनों में हुई घटनाओं पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने घटना की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।   कल मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे...

अक्टूबर 4, 2023 8:46 पूर्वाह्न

views 24

लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद करगिल चुनाव के लिए आज मतदान

लद्दाख में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद करगिल चुनाव के लिए आज मतदान होगा। 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 87 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। 278 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए चार चुनाव अधिकारियों और 1 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की ...

अक्टूबर 4, 2023 8:31 पूर्वाह्न

views 27

पंजाब में नशे की समस्या पर जन सहयोग से काबू पाने के प्रयास तेज

पंजाब में नशे की समस्या पर जन सहयोग से काबू पाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पठानकोट जिला पुलिस ने धार पुलिस स्टेशन को नशामुक्त घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र के लोगों ने नशे की समस्या पर काबू पाने के लिए पूरा समर्थन और सहयोग दिया है। 

अक्टूबर 4, 2023 8:16 पूर्वाह्न

views 21

असम सरकार ने गोरिया, मोरिया, देशी, सैयद और जोल्हा के सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन की प्रक्रिया को सैद्धांतिक मंजूरी दी

असम सरकार ने पांच मूल निवासी मुस्लिम समुदायों - गोरिया, मोरिया, देशी, सैयद और जोल्हा - के सामाजिक-आर्थिक आकलन की प्रक्रिया शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। श्री सरमा ने संबंधित अधिकारिय...

अक्टूबर 4, 2023 7:47 पूर्वाह्न

views 26

निर्वाचन आयोग की पूरी टीम ने तेलंगाना में चुनाव तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है

निर्वाचन आयोग की पूरी टीम ने तेलंगाना में चुनाव तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार के नेतृत्‍व में आयोग ने कल शाम हैदराबाद में प्रवर्तन एजेंसियों के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की। पुलिस और राजस्‍व सहित बीस से अधिक एजेंसियों ने निर्वाचन आयोग को चुनाव तैयारियों की जानकार...