क्षेत्रीय

मार्च 18, 2024 9:07 अपराह्न

views 37

बिहार: राष्‍ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुईं

बिहार में पूर्व सांसद और राष्‍ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गईं। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद को उम्मीदवार घोषित किया ...

मार्च 18, 2024 9:05 अपराह्न

views 36

कर्नाटक: भाजपा के सहयोगी जनता दल सेक्‍युलर ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं लेने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी जनता दल सेक्‍युलर ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं लेने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। आज बेंगलुरु में जारी जनता दल सेक्‍युलर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की कोर कमिटी के सदस्‍य इस बात से अप्रसन्‍न हैं कि शिवमोग्गा में प...

मार्च 18, 2024 8:58 अपराह्न

views 34

लद्दाख: करगिल पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

लद्दाख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नैतिक भागीदारी को प्रोत्‍साहन देने के लिए जिला स्वीप टीम ने करगिल पुलिस लाइन में एक व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, मतदाता वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल ...

मार्च 18, 2024 8:42 अपराह्न

views 30

तेलंगाना: विधानसभा चुनाव में कम मतदान के बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार

तेलंगाना में चुनाव अधिकारियों ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी विकास राज ने बताया कि ऐसे करीब पांच हजार मतदान केन्द्रों के लिए कार्य योजना तैयार की गई है जहां हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था। उन्होंने आज शाम हैदराबाद म...

मार्च 18, 2024 8:38 अपराह्न

views 29

रेलवे ने लखनऊ और देहरादून के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लखनऊ और देहरादून के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है । यह ट्रेन इस महीने की 26 तारीख से शुरू होगी। उत्‍तर रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह वंदे भारत एक्‍सप्रेस प्रत्येक सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन लखन...

मार्च 18, 2024 7:29 अपराह्न

views 38

कोलकाता में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत और कई लोगों के फंसे होने की आशंका

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्‍थल पर बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉक्‍टर सी वी आनंद बोस ने घटनास्‍थल का दौरा किया। आरोप है कि इस इमारत के निर्माण शुरू होने से...

मार्च 18, 2024 7:27 अपराह्न

views 30

दिल्‍ली में सात संसदीय सीटों पर एक करोड़ 47 लाख मतदाता नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्‍ली में सात संसदीय सीटों पर लगभग एक करोड 47 लाख मतदाता नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें से लगभग 80 लाख पुरूष और 67 लाख से अधिक महिलाएं हैं। लोकसभा के सात निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। ना...

मार्च 18, 2024 2:01 अपराह्न

views 33

तेलंगाना की राज्‍यपाल और पुडुचेरी की उप-राज्‍यपाल डॉ0 तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्‍तीफा दिया

तेलंगाना की राज्‍यपाल और पुडुचेरी की उप-राज्‍यपाल डॉक्‍टर तमिलिसाई सुंदरराजन ने तत्‍काल प्रभाव से अपना इस्‍तीफा दे दिया है। हैदराबाद में राजभवन की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्‍होंने अपना त्‍यागपत्र राष्‍ट्रपति को सौंपा है। त्‍यागपत्र अभी भी स्‍वीकृ‍त किया जाना शेष है। इस बीच सूत्रों ने बताया...

मार्च 18, 2024 1:35 अपराह्न

views 36

बिहार के खगड़िया में सड़क-दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, 3 घायल

बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक पेट्रोल पंप के पास एक एसयूवी सीमेंट से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद एसयूवी खाई में जा गिरी। जान गंवाने वाले...

मार्च 18, 2024 1:33 अपराह्न

views 29

असम में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार शुरू हो गया है

असम में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। राज्य में 14 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी असम गण परिषद और यूपीपीएल ने सभी 14 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा 11 सीटों पर, असम गण परिषद 2 सीटों पर, जबकि यूपीपीएल 1 सीट ...