क्षेत्रीय

मार्च 15, 2024 8:42 अपराह्न

views 36

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के.कविता हैदराबाद में गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधान पार्षद और पूर्व सांसद तथा तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के.कविता को आज शाम हैदराबाद में गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक जोगेंदर ने कविता की गिरफ्तारी का आदेश दिया। इस बीच, भारत राष्‍ट...

मार्च 15, 2024 8:29 अपराह्न

views 27

राजधानी दिल्ली के कालकाजी स्थित गुरु रविदास मार्ग के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का आज शुभारंभ

लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने राजधानी के कालकाजी स्थित गुरु रविदास मार्ग के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का आज शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग ने सूचित किया कि इसके अंतर्गत मार्ग की मज़बूती बढ़ाने के लिए रिकॉरपेटिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त विश्वस्तरीय सड़क अंकन, फुटपाथ पुनःस्वरूपण और मरम्मत, पौधो...

मार्च 15, 2024 8:27 अपराह्न

views 33

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना में विजय संकल्प मेगा रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना के मल्काजगिरी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ई राजेंद्र के साथ मल्काजगिरि निर्वाचन क्षेत्र में विजय संकल्प मेगा रोड शो किया। तेलंगाना में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राज्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और वह अगले तीन द...

मार्च 15, 2024 8:23 अपराह्न

views 35

मुंबई में 22 आवश्यक वस्तुओं के लिए मूल्य निगरानी डैशबोर्ड लॉन्च

विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर केन्‍द्रीय उपभोक्ता कार्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में 22 आवश्यक वस्तुओं के लिए मूल्य निगरानी डैशबोर्ड लॉन्च किया। यह 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित 550 मूल्य निगरानी केंद्रों के माध्यम से इन वस्तुओं की थोक और खुदरा कीमतों की निगरानी करेगा। श्री ग...

मार्च 15, 2024 8:12 अपराह्न

views 32

हरियाणा, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है- हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि हरियाणा, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष 22 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार हरियाणा में कुल एक करोड 98 लाख 23 हजार मतदाता चुनाव में भागीदारी के पात्र हैं। चंडीगढ में विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधों की...

मार्च 15, 2024 8:11 अपराह्न

views 25

मुम्‍बई नगर निगम-बीएमसी की 60 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी महिला सशक्तिकरण योजना का उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्‍य से मुम्‍बई नगर निगम-बीएमसी की 60 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी महिला सशक्तिकरण योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत बीएमसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लिए गए ऋण को चुकाने के लिए प्रत्येक स्वयं सह...

मार्च 15, 2024 8:06 अपराह्न

views 27

राजधानी दिल्‍ली में आज वायु गुणवत्ता में हुआ काफी सुधाऱ

राजधानी दिल्‍ली में आज वायु गुणवत्ता में काफी सुधाऱ हुआ। आज शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता का स्तर "मध्‍यम" श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, समग्र दिल्ली क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 रिकॉर्ड किया गया। शून्‍य से 50 के बीच वायु गुणवत्‍ता सूचकांक को 'अच्छा', 5...

मार्च 15, 2024 8:04 अपराह्न

views 28

दक्षिणी दिल्ली और पालम क्षेत्र में आज और कल पानी की सेवा रहेगी बाधित

दिल्ली कैंट स्थित बूटर पंपिंग स्टेशन के सामान्य हेडर लाइन के आज अचानक टूटने से दक्षिणी दिल्ली और पालम क्षेत्र में आज और कल पानी की सेवा बाधित रहेगी। एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से दिल्ली जल बोर्ड ने सूचित किया कि बूटर पंपिंग स्टेशन के रखरखाव कार्यों के दौरान यह खराबी आयी। इसकी वजह से एक हजार पांच सौ ...

मार्च 15, 2024 8:05 अपराह्न

views 21

तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल

तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी आज पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम और पार्टी नेता अमित मालवीय की मौजूदगी में नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। श्री अर्जुन सिंह बैरकपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि श्री दिब्‍येंदु अधिकारी तमलुक निर्वाचन क्षेत्र से सांसद ...

मार्च 15, 2024 7:50 अपराह्न

views 21

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने मेधावी छात्रों को 42 लैपटॉप वितरित किए

लद्दाख में करगिल जिले के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों को बढ़ाने और एलएएचडीसी लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने मेधावी छात्रों को 42 लैपटॉप का वितरण किया। एलएएचडीसी-करगिल में सब्सिडी के तहत प्रदान किए गए लैपटॉप शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में वि...