क्षेत्रीय

मार्च 22, 2024 12:19 अपराह्न

views 27

ईडी कोलकाता में राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के बोलपुर स्थित आवास पर छापेमारी कर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी कोलकाता में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में आज सुबह से राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के बोलपुर स्थित आवास पर छापेमारी कर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, ईडी कोलकाता में चेतला, लेक टाउन और बिराती सहित 5 स्थानों पर भी तलाशी ले रही है।

मार्च 22, 2024 2:04 अपराह्न

views 31

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय से अपनी गिरफ्तारी के विरूद्ध दायर की गई याचिका वापस ली

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय से अपनी गिरफ्तारी के विरूद्ध दायर की गई याचिका वापस ले ली है। सूत्रों के अनुसार वे अब निचली अदालत में जाएंगे।   भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस की नेता के कविता की याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सुनवाई कर...

मार्च 22, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 26

दिल्ली विधानसभा का आज होने वाला विशेष सत्र रद्द

दिल्ली विधानसभा का आज होने वाला विशेष सत्र रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद किया गया है। सदन की अगली बैठक 27 मार्च को होगी।

मार्च 22, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 31

बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से 1 व्यक्ति की मौत,10 गंभीर रूप से घायल

बिहार के सुपौल जिले में आज सुबह कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने आकाशवाणी को बताया कि बचाव कार्य जारी है। 6 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। यह पुल मधुबनी ...

मार्च 22, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 22

जिला चुनाव कार्यालय कठुआ और वन विभाग ने जम्मू कश्मीर में संयुक्‍त रूप से स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया

जिला चुनाव कार्यालय, कठुआ और वन विभाग ने कल जम्मू कश्मीर में संयुक्‍त रूप से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम का आयोजन किया। हमारे संवाददाता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले के सीमावर्ती इलाके, हीरानगर में एक इको-फ्रेंडली मतदान केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य मतदाताओं के बीच पर्यावरण अनुकूल प्रथ...

मार्च 22, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 26

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने कल सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने कल सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अमरावती सीट से बलवंत बसवंत वानखेड़े और नांदेड़ से वसंतराव बलवंतराव चव्हाण को मैदान में उतारा है। रवींद्र हेमराज धांगेकर पुणे से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। लातूर और सोलापुर लोकसभा क्षेत्रों से डॉ. शिवाजीराव कल्गे और कुम. ...

मार्च 22, 2024 10:35 पूर्वाह्न

views 29

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची कल शाम जारी कर दी, जिसमें तेलंगाना की 5 सीटों के उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्‍य में अब तक 17 लोकसभा सीटों में से 9 के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं।   पार्टी ने 5 उम्‍मीदवारों में पेद्दापल्‍ली से वामसी...

मार्च 22, 2024 10:19 पूर्वाह्न

views 29

जम्मू और कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से कल 2 उम्मीदवारों ने 19 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

जम्मू और कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से कल 2 उम्मीदवारों ने 19 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल किया। हमारे संवाददाता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. जितेंद्र सिंह और प्रेम नाथ ने रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए। 

मार्च 22, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 20

पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही मेघालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज

पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही मेघालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। मेघालय में केवल 2 लोकसभा सीट हैं, एक शिलांग और दूसरी तुरा। दोनों सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

मार्च 22, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 20

पंजाब में कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ऐतिहासिक और पारंपरिक होला महल्ला कल से शुरू हुआ

पंजाब में कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ऐतिहासिक और पारंपरिक होला महल्ला कल से शुरू हो गया है। इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद रहे। होला महल्ला कीरतपुर साहिब और आन...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला