क्षेत्रीय

मार्च 19, 2024 8:10 अपराह्न

views 26

पुणे और लखनऊ के कमांड अस्‍पताल को वर्ष 2022 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लिए रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया

पुणे और लखनऊ के कमांड अस्‍पताल को वर्ष 2022 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के लिए रक्षा मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। इसमें पुणे अस्‍पताल को प्रथम और लखनऊ को दूसरा स्‍थान मिला है। यह पुरस्कार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक और सेना मेडिकल कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट ज...

मार्च 19, 2024 8:02 अपराह्न

views 18

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के चुनाव के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के चुनाव के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन की जांच 28 मार्च को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। त्रिपुरा (पश्चिम) लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। अगरतला में आज राज्य के मुख्य निर्वाचन ...

मार्च 19, 2024 8:00 अपराह्न

views 18

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शरद पवार और अजित पवार गुट के बीच विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने अंतरिम आदेश जारी किया

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शरद पवार और अजित पवार गुट के बीच विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने आज अंतरिम आदेश जारी किया।     न्यायालय ने आदेश में शरद पवार गुट को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के नाम 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार' का उपयोग करने की अनुमति दी। न्‍यायाल...

मार्च 19, 2024 7:58 अपराह्न

views 27

दिल्ली पुलिस ने संयुक्त पुलिस आयुक्त, बी. शंकर जयसवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया

दिल्ली पुलिस ने लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया या एसएमएस से आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार की चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त, बी. शंकर जयसवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसएमएस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित आपत्तिजनक संदेश चुनाव कानूनों, आचार ...

मार्च 19, 2024 6:18 अपराह्न

views 26

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने आज से अपना प्रचार शुरू किया। उन्‍होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिनहाटा खंड-2 के चौधरी हाट क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। तृणमूल कांग्रेस के प्रत्‍याशी जगद...

मार्च 19, 2024 8:17 अपराह्न

views 29

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने राज्य में आदर्श आचार संहिता को पूरी तरह से लागू करने के लिए अपने कार्यालय की प्रतिबद्धता व्यक्त की

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने राज्य में आदर्श आचार संहिता को पूरी तरह से लागू करने के लिए अपने कार्यालय की प्रतिबद्धता व्यक्त की है ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। अपने चंडीगढ़ कार्यालय में लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में आज एक संवाददाता सम्मेलन में उन्...

मार्च 19, 2024 6:12 अपराह्न

views 33

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल परियोजना के बनिहाल से संगलदान खंड की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल परियोजना के बनिहाल से संगलदान खंड की सुरक्षा व्यवस्था की आज समीक्षा की। श्री स्वैन ने मुख्य अभियंता के साथ संगलदान और बनिहाल स्टेशनों का दौरा किया। उन्होंने रामबन के खारी, सुंबर धरम और संगलदान स्टेशन का दौरा किया और रेलवे ट्...

मार्च 19, 2024 5:02 अपराह्न

views 32

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक होंगे

 वर्ष 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक होंगे। निर्वाचन आयोग ने कल इस पद पर कार्यरत राजीव कुमार का स्थानांतरण करने के बाद आई पी एस विवेक सहाय को नियुक्त किया था। इससे पहले संजय मुखर्जी अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग में कार्यरत थे। 

मार्च 19, 2024 5:00 अपराह्न

views 28

करगिल में जिले के स्वीप दल ने इंकलाब मंजिल में एक व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया

 करगिल में जिले के स्वीप दल ने इंकलाब मंजिल में एक व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह कदम लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता और सूचित भागीदारी को बढ़ाने के प्रयास में उठाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए महत्‍वपूर्ण जा...

मार्च 19, 2024 4:25 अपराह्न

views 54

भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन आज नई दिल्‍ली में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं।