क्षेत्रीय

मार्च 28, 2024 8:16 अपराह्न

views 41

बिहार: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई संसदीय क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया समाप्त

    बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई संसदीय क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 110 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बताया कि अंतिम दिन नवादा और गया संसदीय क्षेत्र से 27...

मार्च 28, 2024 8:12 अपराह्न

views 44

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 14 उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे

    केरल में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन आज 14 उम्‍मीदवारों ने पर्चे भरे। राज्‍य में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में भी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। पर्चो की जांच 5 अप्रैल को होगी। मणिपु...

मार्च 28, 2024 8:10 अपराह्न

views 31

महाराष्ट्र में रामटेक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि बरवे का जाति प्रमाण-पत्र अमान्य घोषित

  महाराष्ट्र में रामटेक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि बरवे के जाति प्रमाण-पत्र को सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की जाति सत्यापन समिति ने अमान्य घोषित कर दिया है। राज्‍य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का काम शुरू हो गया है। निर्दलीय उम्मीदवार जफर अली खान महमूद अ...

मार्च 28, 2024 8:08 अपराह्न

views 24

झारखंड: भाजपा और आजसू में सीट बंटवारा हुआ, भाजपा 13 सीट और आजसू एक सीट पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

  भारतीय जनता पार्टी और सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व वाले ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। गठबंधन के तहत भाजपा 13 सीटों पर और आजसू गिरीडीह लोकसभा सीट पर चुनाव लडेगा। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जा...

मार्च 28, 2024 8:04 अपराह्न

views 20

असम में पहले चरण के चुनाव के लिए 36 उम्‍मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, दो के नामांकन रद्द

  असम में पहले चरण के चुनाव के लिए 36 उम्‍मीदवारों के नामांकन वैध पाएं गए हैं जबकि दो के नामांकन रद्द कर दिए हैं। पहले चरण में पांच लोकसभा सीटों के लिए 38 उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरा था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सांसद तपन कुमार गोगोई और विधायक रंजीत दत्ता मै...

मार्च 28, 2024 6:15 अपराह्न

views 29

निर्वाचन आयोग ने कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए

  निर्वाचन आयोग ने जम्मू, उधमपुर और दिल्ली के विभिन्न शिविरों में रहने वाले कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इस व्यवस्था से जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान कश्मीरी शरणार्थी मतदाताओं को ईवीएम मशीन के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिलेगा...

मार्च 28, 2024 5:54 अपराह्न

views 20

त्रिपुरा पूर्व संसदीय सीट से भाजपा की उम्मीदवार कृति सिंह देब बर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

  त्रिपुरा पूर्व संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कृति सिंह देब बर्मा ने आज राज्‍य के धलाई जिले के अम्‍बासा में निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इस बीच पहले चरण के लिए प्राप्त नामांकन प...

मार्च 28, 2024 5:47 अपराह्न

views 16

ओडिसा में कटक के सांसद भृतहरि महताब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

  ओडिसा में कटक के सांसद भर्तृहरि महताब आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्‍होंने कुछ दिन पहले बीजू जनता दल से त्‍याग पत्र दिया था। श्री महताब को भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री धमेन्‍द्र प्रधान तथा पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में...

मार्च 28, 2024 5:46 अपराह्न

views 13

धनशोधन मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी

  दिल्‍ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत पहली अप्रैल तक बढ़ा दी है। निदेशालय ने उन्‍हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय की छह दिन की हिरासत समाप्‍त होने के बाद श्री केजरीवाल को आज राउज एवेन्‍यू अद...

मार्च 28, 2024 5:35 अपराह्न

views 42

जम्मू-कश्‍मीर: जम्मू लोकसभा सीट के चुनाव की अधिसूचना जारी

  जम्मू-कश्‍मीर में जम्मू लोकसभा सीट के चुनाव की आज अधिसूचना जारी हो गई। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन पत्र 4 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे और 6 अप्रैल को इनकी जांच होगी। 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू सीट अपने मौजूदा सांसद जुगल किशोर का नाम घोषित किया है...