क्षेत्रीय

मार्च 21, 2024 8:10 अपराह्न

views 12

गंगटोक में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी सिक्किम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ

सिक्किम के गंगटोक में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी लोकसभा चुनाव के लिए सिक्किम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों में भी कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

मार्च 21, 2024 9:18 अपराह्न

views 12

प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर

दिल्‍ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में ईडी की टीम उनके आवास पर तलाशी ले रही है। यह दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा शराब नीति मामले से संबंधित धनशोधन मामले में...

मार्च 21, 2024 8:04 अपराह्न

views 39

भाजपा प्रत्‍याशी निसिथ प्रमाणिक ने कूचबिहार के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

कलकत्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी निसिथ प्रमाणिक ने आज कूचबिहार के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। निसिथ प्रमाणिक वर्तमान में गृह राज्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है।   कल जलपाईगुड़ी संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पा...

मार्च 21, 2024 7:55 अपराह्न

views 24

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने ईटानगर में राज्य के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी पवन कुमार सेन ने राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए आज ईटानगर में राज्य के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।   इसमें उन्‍होंने राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने स...

मार्च 21, 2024 7:53 अपराह्न

views 10

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त तीन व्यय पर्यवेक्षक मणिपुर पहुंचे

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त तीन व्यय पर्यवेक्षक मणिपुर पहुंचे।   राज्‍य में संयुक्‍त मुख्य चुनाव अधिकारी एन रामानंद ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि तीनों व्यय पर्यवेक्षक चुनाव प्रचार पर नजर रखेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन पुलिस पर्यवेक्षक और तीन साम...

मार्च 21, 2024 7:32 अपराह्न

views 34

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत इस स्तर पर श्री केजरीवाल को राहत देने की इच्छुक नहीं है। मुख्‍यमंत्री प्रर्वतन निदेशालय...

मार्च 21, 2024 5:21 अपराह्न

views 15

बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित सी पी आई – माओवादी संगठन को पुनर्गठित और मजबूत करने की साजिश में एक फरार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए ने बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित सी पी आई - माओवादी संगठन को पुनर्गठित और मजबूत करने की साजिश में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले आठ महीने से फरार आरोपी विनोद मिश्रा को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया।  एनआईए पिछले साल 31 अगस्त से मामले की जांच क...

मार्च 21, 2024 5:19 अपराह्न

views 17

जयपुर स्थित एक निजी कंपनी, उसके निदेशकों, गारंटरों और अन्य लोगों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ 48 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर जयपुर स्थित एक निजी कंपनी, उसके निदेशकों, गारंटरों और अन्य लोगों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ 48 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ये कंपनी बिजली ट्रांसफार्मर का निर्माण और मरम्मत कार्य करती है। कंपनी ने कथित तौर प...

मार्च 21, 2024 1:51 अपराह्न

views 33

उत्तर रेलवे ने जम्‍मू-कश्‍मीर में संगलदान-बनिहाल-बारामूला रूट पर रेल का किराया घटाया

 केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में रेलयात्रियों को बडी राहत देते हुए उत्तर रेलवे ने संगलदान-बनिहाल-बारामूला रूट पर रेल किराये में कमी की है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत हाल में इस खंड पर रेल परिचालन शुरू हुआ है।  

मार्च 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 30

दिल्ली: कबीरनगर में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मृत्‍यु, एक गंभीर रूप से घायल

दिल्‍ली के कबीरनगर में आज दो मंजिला पुरानी इमारत गिर जाने से दो लोगों की मृत्‍यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें रात लगभग दो बजे इस घटना की जानकारी फोन पर मिली। दिल्‍ली पुलिस ने कहा कि इस भवन में रह रहे दो मजदूरों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक मजदूर...