क्षेत्रीय

अप्रैल 6, 2024 1:05 अपराह्न

views 19

महाराष्ट्रः प्रत्‍येक संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र में महिलाओं के लिए होंगे विशेष मतदान-केंद्र

लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रत्‍येक संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र में महिलाओं के लिए विशेष मतदान-केंद्र होंगे। महाराष्‍ट्र में चार सौ चालीस ऐसे मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी।

अप्रैल 6, 2024 1:04 अपराह्न

views 30

मध्‍यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात सीटों के लिए 93 नामांकन-पत्र वैध

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात सीटों के लिए 93 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। जांच के दौरान 16 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इस चरण के लिए सोमवार तक पर्चे वापस लिए जा सकते हैं। मध्‍य प्रदेश में चुनाव प्रचार में भी अब तेजी आ रही है।

अप्रैल 5, 2024 1:24 अपराह्न

views 24

त्रिपुरा में सिधाई पुलिस थाने के विशेष पुलिस अधिकारी सुमन हौसेन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया

त्रिपुरा में मोहनपुर खंड के अंतर्गत आने वाले सिधाई पुलिस थाने के विशेष पुलिस अधिकारी सुमन हौसेन को चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। राज्‍य निर्वाचन विभाग ने कहा कि उन्‍होंने 28 मार्च को एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। त्रिपुरा प...

अप्रैल 4, 2024 9:02 अपराह्न

views 21

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो चुनाव लडेंगे। जे एम एम के महासचिव विनोद कुमार ने आज एक प्रैस वार्ता में झारखंड में महागठबंधन के साथ सीटों के बटवारे के बारे में बताया है।

अप्रैल 4, 2024 8:52 अपराह्न

views 24

कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए कुछ प्रमुख उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरे  

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए कुछ प्रमुख उम्‍मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र भरे। भाजपा युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या ने दक्षिणी बेंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। वे इस निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा सांसद हैं।  जनता दल सेक्‍य...

अप्रैल 4, 2024 8:49 अपराह्न

views 24

केरल प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के० सुरेंद्रन ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन किया

केरल में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के० सुरेंद्रन ने वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में आज जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन किया। नामांकन के समय श्री सुरेंद्रन के साथ भाजपा नेता स्मृति ईरानी, आदिवासी गोत्र महासभा नेता सी के जानू और अन्य स्थानीय नेता थे। श्री सुरेंद्रन ने कलपट्टा शहर में रोड ...

अप्रैल 4, 2024 8:22 अपराह्न

views 27

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ व विकास नगर में चुनावी सभा को संबोधित किया

उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पिथौरागढ़ और विकास नगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार अजय टम्‍टा के समर्थन में जनसभा करते हुए श्री नड्डा ने पिछले दशक में उत्‍तराखंड में वास्तविक व...

अप्रैल 4, 2024 8:22 अपराह्न

views 26

बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका व भागलपुर में दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज समाप्‍त 

बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। सभी पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 86 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक 21 उम्मीदवारो...

अप्रैल 4, 2024 8:23 अपराह्न

views 30

दिल्‍ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार शुरू

राजधानी दिल्‍ली में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। सभी दलों के उम्‍मीदवार राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे है और अपने-अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजप...

अप्रैल 4, 2024 8:25 अपराह्न

views 32

सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में

सिक्किम में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्‍य में लोकसभा की एकमात्र और विधानसभा की 32 सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार लोकसभा के लिए एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार और विधानसभा चुनाव के लिए 12 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ ...