क्षेत्रीय

अप्रैल 17, 2024 5:30 अपराह्न

views 25

केरल के 20 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा

केरल के 20 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। तिरुवनंतपुरम भी इनमें से एक है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ और सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाला एलडीएफ चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है।

अप्रैल 17, 2024 5:19 अपराह्न

views 64

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार हटाना चाहती है और कांग्रेस भ्रष्टाचारी को बचाना चाहती है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के गठबंधन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्य केरल में दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं। अगरतला में एक रैली में श्री मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के युवराज...

अप्रैल 17, 2024 1:53 अपराह्न

views 24

गुजरात: माधवपुर घेड मेला आज से शुरू, राज्यपाल देवव्रत आचार्य करेंगे उद्घाटन

गुजरात में पश्चिम और उत्तर-पूर्वी संस्कृति का संगम प्रसिद्ध माधवपुर घेड मेला आज से शुरु हो रहा है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज शाम पोरबंदर के माधवपुर गांव में पांच दिन के इस मेले का उद्घाटन करेंगे।

अप्रैल 17, 2024 1:44 अपराह्न

views 27

असम: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा, एनडीए सरकार की योजनाओं में किसी के साथ नहीं होता है भेदभाव 

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। श्री मोदी ने उपस्थित जन-समूह को बोहाग-बिहू के अवसर पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम को आखिरकार अपना भव्‍य मंदिर मिला। उन्‍होंने कहा...

अप्रैल 17, 2024 12:03 अपराह्न

views 30

तमिलनाडु: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरन चिन्नामलाई पलायक्करर की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित 

प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने धीरन चिन्नामलाई की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से श्री मोदी ने कहा कि धीरन चिन्नामलाई भारत के स्वाधीनता संग्राम के दुर्जेय दिग्गज के रूप में याद किए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि औपनिवेशिक शासन से लड़ने की उनकी अनुकरणीय वीरता और सामरि...

अप्रैल 17, 2024 11:46 पूर्वाह्न

views 25

बी.आर.एस. अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव को आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नोटिस जारी

निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति (बी.आर.एस.) अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव को आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि श्री राव ने राज्य के सिरसिल्ला में 5 अप्रैल को संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्...

अप्रैल 17, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 29

हरियाणा: जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

हरियाणा में 25 मई को छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की पत्नी तथा चरखी दादरी के बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला को हिसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्‍मीदवार बनाया। पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौ...

अप्रैल 17, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 23

तेलंगाना: श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर भद्राचलम में कल्याणोत्सवम का सीधा प्रसारण जारी रहेगा, निर्वाचन आयोग ने दी स्वीकृति 

निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर भद्राचलम में कल्याणोत्सवम का सीधा प्रसारण जारी रहेगा। आचार संहिता के कारण राज्‍य की मुख्‍य सचिव शांति कुमारी अपने पति के साथ रेशम के कपड़ों और मोतियों का परंपरागत चढ़ावा अर्पित करेंगी।  बंदोबस्‍...

अप्रैल 17, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 32

असम: प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज असम के नलबाड़ी में करेंगे चुनावी रैली

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज असम के नलबाड़ी में चुनावी रैली करेंगे। कल शाम गुवाहाटी में बोरझार हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्‍वागत किया गया। इसके अतिरिक्त तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलचर में चुनाव प्रचार करेंग...

अप्रैल 17, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 23

राजस्‍थान: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज हो जाएगा समाप्त 

राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों पर आज शाम प्रचार समाप्त हो जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा और नागौर शामिल हैं। प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा, कांग्रेस, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी,...