क्षेत्रीय

अप्रैल 24, 2024 8:16 अपराह्न

views 19

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। 13 लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रचार के अंतिम दिन ...

अप्रैल 24, 2024 8:14 अपराह्न

views 21

आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक वसुधा गुप्ता ने मथुरा में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों का दौरा किया।

आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक वसुधा गुप्ता ने आज मथुरा में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने दोनों इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों और विषयों पर अधिक ध्यान देने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि मथुरा दूरदर्शन केन्द्र और आकाश...

अप्रैल 24, 2024 8:11 अपराह्न

views 25

आईआईटी दिल्‍ली ने संस्थान में दिव्‍यांग छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई

आईआईटी दिल्‍ली ने दिव्‍यांग छात्रों के लिए संस्थान में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई है। इसके तहत कक्षाओं में रैम्‍प और लिफ्ट में ब्रेल साइनेज लगाया गया है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य प्रशासनिक भवन में दिव्यांग छात्रों के लिए एक पोर्टेबल शौचालय की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। आईआई...

अप्रैल 24, 2024 7:50 अपराह्न

views 14

फरीदाबाद में छात्राओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया

दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सराय ख्वाजा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने रैली निकाली। इस रैली में विद्यालय के सौ से भी अधिक विद्यार्थियों, जूनियर रेड...

अप्रैल 24, 2024 7:48 अपराह्न

views 20

 मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन बुखार फिर से फैला

मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन बुखार फिर से फैल गया है। इस बीमारी के प्रकोप से 174 सूअरों की मौत हो गई है। तीन जिलों - आइजोल, चम्फाई और सैतुअल में इस बीमारी की पुष्टि की गई है। पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग ने विभिन्न गांवों और इलाकों को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। विभाग ने स्वस्थ और बीमार दोनों प...

अप्रैल 24, 2024 6:12 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के सभी स्कूलों में समय में परिवर्तन हुआ

जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने आज जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए स्कूल के समय में परिवर्तन की घोषणा की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि 1 मई से 30 सितम्बर तक जम्‍मू संभाग के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

अप्रैल 24, 2024 6:10 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले के एक गांव में नागरिक की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए सड़सठ लोगों को हिरासत में लिया

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में नागरिक की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए सड़सठ लोगों को हिरासत में लिया है। लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों ने एक नागरिक की हत्या कर दी थी। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि राजौरी जिले के थन्ना मंडी उप-जिले के शाहदरा शरीफ क्षेत्र के कुंडा गांव म...

अप्रैल 24, 2024 5:02 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर में बारतूमा में जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी हुआ जब कांग्रेस सत्‍ता से हटी है और भाजपा सरकार आई है। मध्य प्रदेश के सागर में बारतूमा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास तभी होता है जब सही नीतियां और सही दृष्टिकोण हो। श्री...

अप्रैल 24, 2024 4:58 अपराह्न

views 21

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीना ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले 14 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीना ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले 14 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे। आज बेंगलुरु में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 30 हजार 602 मतदान केंद्रों में से 19 हजार 701 केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी और 1...

अप्रैल 24, 2024 4:56 अपराह्न

views 18

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनाव रैली को संबोधित किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में बेरोजगारी चरम पर है। श्री गांधी आज महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के सत्ता में आने पर स्नातक और डिप्लोमा योग्यता वालों को सरकारी, निजी और सार्वजनिक उद्यमों में प्रशिक्षुता का अधिक...