क्षेत्रीय

अप्रैल 26, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 21

केरल में अत्‍यधिक तापमान के बावजूद मतदाताओं में उत्साह, मतदान सुचारू रूप से जारी  

केरल में अत्‍यधिक तापमान के बावजूद कई लोगों ने आज सुबह के समय अपना मताधिकार का उपयोग किया और वहां काफी मतदान केन्‍द्रों पर लम्‍बी कतारे दिखाई दीं। अधिकांश शहरी क्षेत्रों में मतदाता बड़ी संख्‍या में मतदान के लिए पहुंचे हैं। तकनीकी समस्‍याओं के कारण थोड़ी देर कुछ मतदान केन्‍द्रों पर मतदान प्रभावित हुआ...

अप्रैल 26, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 26

लोकसभा-चुनाव के दूसरे-चरण में आज मध्‍यम से तेज़ मतदान की ख़बर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मध्‍यम से तेज मतदान होने की खबर है। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 88 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें केरल की सभी बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की शेष 13, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम तथा बिहार क...

अप्रैल 26, 2024 11:41 पूर्वाह्न

views 27

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मताधिकार का इस्‍तेमाल करने का अनुरोध किया

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करने का अनुरोध किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे वोट अवश्‍य डालें और मजबूत तथा सक्षम भारत के निर्माण में अ‍पनी भागीदारी सुनिश्चित करें...

अप्रैल 26, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 21

सवेरे दस बजे तक त्रिपुरा में 16.65 और उत्‍तर प्रदेश में 11.67 प्रतिशत मतदान

सवेरे दस बजे तक त्रिपुरा में 16.65 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 15 दशमलव छह-आठ प्रतिशत, मणिपुर में 15 दशमलव चार-नौ प्रतिशत, मध्‍य प्रदेश में 13 दशमलव आठ दो प्रतिशत, केरल में 11 दशमलव नौ-आठ प्रतिशत, राजस्‍थान में 11 दशमलव सात-सात प्रतिशत, उत्‍तर प्रदेश में 11.67 प्रतिशत, जम्‍मू-कश्‍मीर में दस दशमलव तीन-...

अप्रैल 26, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 20

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देशभर की 88 संसदीय सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 88 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें केरल की सभी बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की शेष 13, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम तथा बिहार की पांच-पांच, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ की तीन-तीन,...

अप्रैल 26, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 28

तेलंगाना में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक आरोप-पत्र जारी किया

तेलंगाना में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक आरोप पत्र जारी किया है। इस आरोप पत्र में कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तेलंगाना का सहयोग न करने का आरोप लगाया है। इसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने धन आवंटन, कृष्‍णा नदी के जल वितरण, मेडिकल कॉलेज, आईआईएम और आईआईआईटी द...

अप्रैल 26, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 19

आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा और राज्य की विधानसभा के चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न

आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा और राज्य की विधानसभा के चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल समाप्‍त हो गई है। इस दौरान राज्‍य की कुल 25 लोकसभा सीटों के लिए एक हजार 61 नामांकन दाखिल किए गए और एक सौ 75 विधानसभा सीटों के लिए पांच हजार सात सौ 29 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इन नामां...

अप्रैल 26, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 19

केरल में आज सुबह से मतदान जारी है

केरल में आज सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदाता मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े हैं। कई स्‍थानों पर पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता भी कतार में खड़े हैं। राज्‍य के कई जिलों में लू स्थिति को देखते हुए मतदाताओं को सुबह के समय ही मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया है...

अप्रैल 26, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 22

मध्य प्रदेश: आज 6 सीटों पर हो रहा है मतदान, 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे 80 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

मध्य प्रदेश में आज दूसरे चरण में छह सीटों पर मतदान हो रहा है। लगभग 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा मतदाता 80 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। राज्य में सभी दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 

अप्रैल 26, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री ने की अधिक मतदान अपील कहा- अधिक मतदान करता है देश के लोकतंत्र को मजबूत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक मतदान प्रतिशत देश के लोकतंत्र को मजबूत करता है।