क्षेत्रीय

मई 6, 2024 1:45 अपराह्न

views 18

पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया रोड शो, रैली को भी करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। श्री शाह बर्धमान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।

मई 6, 2024 1:44 अपराह्न

views 14

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- सुशासन पर हमेशा हमारी पार्टी का फोकस रहा

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सुशासन पर सदैव हमारी पार्टी का फोकस रहा है। ओडिशा के गंजम जिले में बरहामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कनिशी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के उदाहरण दिए जहां भारतीय ...

मई 6, 2024 1:37 अपराह्न

views 18

दिल्ली: लोकसभा की सभी सात सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन

दिल्‍ली में लोकसभा की सभी सात सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और छठे चरण में इस महीने की 25 तारीख को वोट डाले जाएंगे। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है राजधानी में चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। 

मई 6, 2024 1:31 अपराह्न

views 17

सीआईएससीई ने जारी किया परीक्षा परिणाम, पुद्दुचेरी और कराइकल क्षेत्रों के 92.41 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) द्वारा हायर सेकेंडरी सेकंड ईयर (प्लस टू) के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम आज सुबह घोषित किए गए। सरकारी और निजी स्कूलों, दोनों के कुल 14 हजार 12 विद्यार्थी पुद्दुचेरी और कराइकल क्षेत्र के लिए परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 12 हजार 948 विद्यार्थी उत्...

मई 6, 2024 12:22 अपराह्न

views 17

खराब मौसम और हिमस्खलन के कारण 10 दिनों से बंद श्रीनगर-लेह राजमार्ग खुला, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

खराब मौसम और हिमस्खलन के कारण पिछले दस दिनों से बंद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को खोल दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 434 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के खुलने से यात्रियों और लद्दाख के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

मई 6, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 15

असम: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील

असम में कल होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव कर्मियों की टीमों को विभिन्‍न मतदान केंद्रों में भेजा जा रहा है। इस चरण में राज्य की चार सीटों के लिए छह महिलाओं सहित कुल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 81 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 9500 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  वरिष्‍ठ पुलि...

मई 6, 2024 10:53 पूर्वाह्न

views 23

जम्मू-कश्‍मीर: कुपवाड़ा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बुधवार को आयोजित किया जाएगा विशाल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जम्मू-कश्‍मीर में कुपवाड़ा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रसिद्ध किशनगंगा नदी के किनारे पर बुधवार को टीटवाल में सुनियोजित मतदाता शिक्षा और चुनाव में भागीदारी के अंतर्गत एक विशाल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस महा आयोजन की विशेषताएं हैं- देश के पहले मतदान केन्द्र से टीटवाल तक तिरंगा...

मई 6, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना में डाक मत और घर से मतदान की सुविधा दो दिन तक और जारी रहेगी  

तेलंगाना में घर से मतदान करने की सुविधा वाले मतदाताओं में से आधे से अधिक ने इसका इस्तेमाल किया है। इस श्रेणी के कुल 23,247 मतदाताओं में से 15,637 ने घर से मतदान किया है। इस बीच राज्य में 32 हजार मतदाताओं ने डाक मतों के जरिए मतदान में हिस्सा लिया। डाक मत और घर से मतदान की सुविधा दो दिन तक और जारी रहे...

मई 11, 2024 4:38 अपराह्न

views 19

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा में दो रैलियां करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ओडिशा में आज दो रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के गंजम जिले में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कनिशि में और नबरंगपुर जिले में चिकिली मैदान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। चुनावों की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द...

मई 6, 2024 8:00 पूर्वाह्न

views 14

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल 7 संसदीय क्षेत्रों में होगा मतदान, सभी तैयारियां पूरी

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल 7 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। दुर्गम इलाकों के लिए मतदान दलों को कल ही रवाना कर दिया गया था। वहीं, अधिकांश मतदान दल आज रवाना किए जाएंगे। मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला