क्षेत्रीय

मई 16, 2024 8:48 अपराह्न

views 22

मणिपुर में राज्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने राज्यपाल  अनुसुइया उइके से मुलाकात की, राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया

मणिपुर में राज्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने राजभवन में मणिपुर की राज्यपाल  अनुसुइया उइके से मुलाकात की और उन्‍हें राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। श्री सिंह ने कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमांत क्षेत्रों में...

मई 16, 2024 8:34 अपराह्न

views 24

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार नाशिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को बड़े अंतर से जीतेगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महाराष्‍ट्र के नाशिक में कहा कि उनकी पार्टी इस बार नाशिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को बड़े अंतर से जीतेगी। शिवसेना प्रत्‍याशी और वर्तमान सांसद हेमंत गोडसे के लिए प्रचार के लिए एक रोड शो में भाग लेते हुए श्री शिंदे ने कहा कि प्रत्‍याशी एक मेहनती व्यक्ति हैं औ...

मई 16, 2024 8:41 अपराह्न

views 19

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस के अधिकारी आज स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ऐसा आरोप लगाया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव ...

मई 16, 2024 7:59 अपराह्न

views 24

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग से के अनुसार बाड़मेर में भी अधिकतम तापतान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कई स्थानों पर पारा 45 ...

मई 16, 2024 7:25 अपराह्न

views 11

दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज

दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्‍याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए...

मई 16, 2024 7:21 अपराह्न

views 14

बिहार में एनडीए और महागठबंधन के कई स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रत्‍याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए और महागठबंधन के कई स्टार प्रचारकों और वरिष्ठ नेताओं ने आज अपने गठबंधन के प्रत्‍याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीतामढी और मधुबनी में चुनावी रैलियां कीं। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नर...

मई 16, 2024 5:59 अपराह्न

views 16

आईआईटी दिल्ली ने विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित–स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम की शुरूआत की

आईआईटी दिल्ली ने आज से हाई स्कूल की छात्राओं के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित--स्टेम मेंटरशिप कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम के माध्‍यम से स्‍कूली छात्राओं को जिन्‍दगी में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्‍य बनाने के लिए आई आई टी के पूर्व छात्र उन्‍हें सलाह देते हैं। इस मेंटरशिप कार्...

मई 16, 2024 5:11 अपराह्न

views 14

मुंबई के घाटकोपर इलाके में बचाव और तलाशी अभियान सम्‍पन्‍न

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में बचाव और तलाशी अभियान बंद कर दिया है। सोमवार को धूलभरी आंधी के बाद इस इलाके में एक बडा होर्डिंग गिर गया था। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हुए थे। शवों को बाहर निकालने के बाद आज सुबह बचाव और खोज अभियान बंद किया गया। मुंबई ...

मई 16, 2024 4:44 अपराह्न

views 28

जम्‍मू-कश्‍मीर में वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड अगले महीने से जम्‍मू से सांझीछत तक हेलिकॉप्‍टर सेवा की शुरुआत करेगा

जम्‍मू-कश्‍मीर में यात्रियों को कम समय में विशेष दर्शन करवाने के लिए वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड अगले महीने से जम्‍मू से सांझीछत तक हेलिकॉप्‍टर सेवा की शुरुआत करेगा। इस सेवा का लाभ लेने वाले दर्शनार्थियों को ढाई किलोमीटर पहले पंछी हेलीपैड पर उतारा जाएगा और विशेष दर्शन करवाए जाएंगे। श्राइन बोर्ड ने दो ...

मई 16, 2024 4:42 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बट्टल बल्लियां औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्रिड स्टेशन में आग लग गई

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बट्टल बल्लियां औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्रिड स्टेशन में आज आग लग गई। यहां पर तेल का भंडार है और स्टेशन के अंदर बड़े ट्रांसफार्मर भी रखे हैं। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियों को तैनात कर आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।