क्षेत्रीय

मई 21, 2024 2:10 अपराह्न

views 24

दिल्‍ली में चुनाव प्रचार चरम पर, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं सभी दलों के नेता

दिल्‍ली की सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राष्‍ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चांदनी चौक और पालम में...

मई 21, 2024 2:05 अपराह्न

views 19

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से जनता दल सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। रेवन्ना पर यौन दुराचार के आरोप हैं। प्रज्वल रेवन्ना फिलहाल विदेश में हैं और एसआईटी की जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं।   राज्य के गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा कि केंद्र सर...

मई 21, 2024 1:57 अपराह्न

views 18

बिहार के छपरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

बिहार के सारण संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र में छपरा के तेलपा थाना क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि पांचवे चरण के मतदान में हुई कथित धांधली के मुद्दे पर भिखारी ठाकुर चौक क्षेत्र में राष्ट्रीय जनत...

मई 21, 2024 1:38 अपराह्न

views 20

हिमाचल प्रदेश में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान की प्रक्रिया शुरु

हिमाचल प्रदेश में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगों के लिए घर से मतदान की प्रक्रिया शुरु हो गई है। यह प्रक्रिया लोकसभा के अलावा विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए भी शुरू की गई है। राज्य में यह मतदान एक जून को होना है। इस प्रक्रिया के तहत मतदान...

मई 21, 2024 12:07 अपराह्न

views 14

दिल्‍ली सरकार ने सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी के निर्देश दिए

दिल्‍ली सरकार ने सभी निजी और सरकारी सहायता-प्राप्त विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर में कहा है कि सभी विद्यालयों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश देने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, यह सामन...

मई 21, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 26

बिहार में लोकसभा चुनावों के शेष दो चरणों के लिए प्रचार तेज, सभी दलों के नेता कर रहे रैलियां

बिहार में लोकसभा चुनावों के छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। उप-मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सम्राट चौधरी आज बेतिया, सुगौली और रक्सौल में सभाएं करेंगे।     राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में जीरादेई, म...

मई 21, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 25 हजार महिलाओं से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। आज पार्टी के कई प्रमुख नेता भी उत्तर प्रदेश में रैली कर रहे हैं।

मई 21, 2024 7:22 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहले वे मोतिहारी में  भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में रैली करेंगे। दूसरी रैली दोपहर बाद महाराजगंज संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र के अन्तर्गत गोरियाकोठी में होगी। प्रधानमंत्री कल शाम दो दिन ...

मई 20, 2024 4:56 अपराह्न

views 15

गुजरात ए टी एस ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया

गुजरात ए टी एस ने अहमदाबाद में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार ये चारों आतंकी श्रीलंका के निवासी हैं और इस्‍लामिक स्‍टेट से जुडे हैं। वे श्रीलंका से चेन्‍नई के रास्‍ते अहमदाबाद पहुंचे। ए टी एस आतंकियों से इस बारे म...

मई 20, 2024 4:19 अपराह्न

views 5

छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बहपानी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस वाहन में 25 लोग सवार थे जो जंगल से तेंदू पत्ता तोड़कर अपने गांव लौट रहे थे। आठ घायलों को अस्पत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला