क्षेत्रीय

जून 17, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 31

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी की कंचनजंगा एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाडी सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और 15 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर प...

जून 17, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 38

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी, आज दिखाई जाएंगी कई फिल्में

वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों का 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में आज फ्रॉम द शैडोज़, डिप्ड इन ब्लैक, संडे मॉर्निंग, हाउस ऑफ एक्जिस्टेंस, अवर, सिबुक, फ्लॉवरिंग मैन, लेटर टू ए पिग, द बॉक्स सहित कई फिल्में दिखाई जाएंगी।     सुबह के सत्र में 'अनलॉकिंग द फ...

जून 17, 2024 9:40 पूर्वाह्न

views 38

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ और पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न हिस्‍सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कल...

जून 17, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 38

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लेने कोलकाता पहुंचा भाजपा का चार सदस्यीय केंद्रीय दल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद और विप्लव कुमार देब सहित पार्टी के चार सदस्यों का केन्‍द्रीय दल कल शाम कोलकाता पहुंचा। यह दल लोकसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा की स्थिति का जायजा लेगा। कल इस दल ने चुनाव बाद की हिंसा से पीड़ित कार्यकर्ता...

जून 17, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 36

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष 29 जून से होने वाली 52 दिन की अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों के लिए यह सुविधा शुरू की है। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा - रक...

जून 17, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 26

सिक्किम: आज शुरू हो सकता है फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम

सिक्किम में मौसम अनुकूल होने पर मंगन जिले में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम आज शुरू हो सकता है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मंगन के जिला मजिस्‍ट्रेट हेमकुमार क्षेत्री ने बताया कि फंसे पर्यटकों को हवाई मार्ग से या सड़क मार्ग से निकाला जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सभी फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं और जिला...

जून 16, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 7

सिक्किम: तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी, मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ से नुकसान का जायजा

सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग में, तेज वर्षा और भूस्‍खलन से सड़क बंद होने के कारण फंसे लगभग 1200 पर्यटकों को निकालने का काम जारी है।राज्‍य के पर्यटन और नागर विमानन मंत्री श्री शिरिंग थेन्‍डुप भुटिया इस बचाव कार्य की व्‍यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। ख़राब मौसम के कारण बचाव कार्य के लिए सड़क और हव...

जून 16, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर: पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा में मादक पदार्थ से जुड़े आतंकियों के नेटवर्क का भण्‍डाफोड़ किया  

जम्‍मू-कश्‍मीर में, पुलिस और सेना ने कल कुपवाड़ा में, मादक पदार्थ से जुड़े आतंकियों के एक बड़े नेटवर्क का भण्‍डाफोड़ किया। इस सिलसिले में कल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे बड़ी मात्रा में हेरोइन, विस्‍फोटक और हथियार जब्त किए गए।      कुपवाड़ा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना ने बताया कि ...

जून 16, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 28

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त,  प्रशासन, लोक शिकायत, सूचना एवं जनसंपर्क, जल संसाधन और योजना विभाग अपने पास रखा है।   उप-मुख्‍यमंत्री श्री कनकवर्धन सिंहदेव को कृषि और किसान सशक्तिकरण तथा ऊर्जा मंत्रालय की ...

जून 16, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 25

लद्दाख: लोकप्रिय हेमिस त्से चू महोत्सव आज से हो रहा है शुरू , गुरु पद्मसंभव की जयंती पर आयोजित किया जाता है यह त्योहार  

लद्दाख में, लोकप्रिय हेमिस त्से चू महोत्सव आज से शुरु हो रहा है। यह त्योहार गुरु पद्मसंभव की जयंती पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर प्रार्थना की जाती है, मास्क डांस किए जाते हैं और भित्तिचित्र ठनका को प्रदर्शित किया जाता है। इस महोत्सव को देखने बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग लद्दाख पहुंचते हैं।