क्षेत्रीय

जून 2, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 17

मध्यप्रदेश के शिवपुर में नौका दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश के शिवपुर में नौका दुर्घटना में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  

जून 2, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 27

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज जारी होंगे विधानसभा चुनाव के परिणाम, मतगणना जारी

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। इन दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 में से 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीत चुकी है।      सिक्किम मे...

जून 2, 2024 1:44 अपराह्न

views 20

तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्यवासियों को दी बधाई 

तेलंगाना आज अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्यवासियों को बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री रेड्डी ने आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।  इस अवसर पर राज्य-गान 'जय-जय हे तेलंगाना' जारी किया गया। श्री रेड्डी ...

जून 1, 2024 8:58 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सात राज्‍यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों के लिए वोट डाले गए। इनमें 13 - 13 सीटें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब की, नौ सीटें पश्चिम बंगाल, आठ- बिहार, छह- ओडिसा, चार- हिमाचल प्रदेश, तीन...

जून 1, 2024 8:51 अपराह्न

views 17

मणिपुर में अचानक आई बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है

मणिपुर में अचानक आई बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। अधिकांश निचले क्षेत्रों में जलभराव का स्‍तर कम हो रहा है। ख्वायरमबंद इम्‍फाल बाजार के कुछ हिस्‍से अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। पिछले तीन दिनों से यहां की सभी दुकानें और व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान बंद पड़े हैं। इस बीच, राज्‍य आईएफसी मंत्री एल.सुशिन...

जून 1, 2024 8:50 अपराह्न

views 24

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल सुबह छह बजे शुरू होगी

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल सुबह छह बजे शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छह जिला मुख्‍यालयों- गंगतोक, ग्‍यालसिंग, मंगन, नामची, सोरेन और पैक्‍योंग के छह मतगणना केन्‍द्रों पर वोटों की गिनती होगी।  सिक्किम की अपर मुख्‍य चुनाव अधिकारी पेमा ल्‍हाडेन ने आकाशवाण...

जून 1, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य प्रतिस्पर्धा भाजपा और कांग्रेस के बीच थी ।  दोनों पार्टियाँ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिससे चुनाव बहुत कड़ा और कांटे का हो गया है। 

जून 1, 2024 8:30 अपराह्न

views 17

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटो के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मयूरभंज, बालेश्‍वर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर और केन्‍द्रपाडा लोकसभा सीटो के लिए वोट डाले गए। अधिकांश संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्‍...

जून 1, 2024 8:27 अपराह्न

views 20

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। आज सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ है। 

जून 1, 2024 8:12 अपराह्न

views 23

लद्दाख में करगिल स्थित एक स्‍कूल में पारंपरिक परिधान उत्‍सव का आयोजन

लद्दाख में करगिल स्थित एक स्‍कूल में पारंपरिक परिधान उत्‍सव का आयोजन किया गया जिसमें  क्षेत्र की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत दर्शाई गई। लद्दाख के संयुक्‍त सूचना निदेशक इम्तियाज काचो ने मुख्‍य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में विशेष रूप से सक्षम बच्‍चों के प्रति स्‍कूल के समर्पण और प्रयासों की सराहना की...