क्षेत्रीय

जून 21, 2024 1:56 अपराह्न

views 39

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब में किए गए विशेष आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 

    अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब में विशेष आयोजन किए गए। सभी आयु वर्ग के लोगों ने विभिन्‍न योग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर जिले के अटारी स्थित संयुक्त जांच चौकी पर एक शानदार योग समारोह आयोजित किया गया।

जून 21, 2024 1:54 अपराह्न

views 28

लद्दाख: कारगिल के ख्री सुल्तान चू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

  लद्दाख में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कारगिल के ख्री सुल्तान चू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के मुख्य कार्यकारी पार्षद डॉ. जफर अखोने ने भाग लिया।

जून 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 46

जम्मू-कश्मीर: निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया  

  निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया है। अगले महीने की पहली तारीख निर्धारण तिथि होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन राज्यों...

जून 21, 2024 1:33 अपराह्न

views 48

तेलंगाना: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी- योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी

  तेलंगाना में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज सुबह हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज मैदान में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाता है।      ते...

जून 21, 2024 1:12 अपराह्न

views 37

अरुणाचल प्रदेश: योग दिवस के अवसर पर राज्य में किया गया प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

  अरुणाचल प्रदेश में योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईटानगर में राज्य विधानसभा में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। तवांग में, भारतीय सेना के सहयोग से ग्यालवा त्सांगयांग ग्यात्सो हाई एल्टीट्यूड स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

जून 21, 2024 12:39 अपराह्न

views 29

मणिपुर: राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

  मणिपुर में इम्फाल स्थित राजभवन में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योग किया। राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जून 21, 2024 12:34 अपराह्न

views 41

नागालैंड: विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और असम राइफल्स द्वारा अनेक स्थानों पर आयोजित किए गए योग कार्यक्रम

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर नागालैंड में आज विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और असम राइफल्स द्वारा अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।  कोहिमा में, युवा संसाधन और खेल विभाग ने राष्ट्रीय आयुष मिशन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय के सहयोग से आईजी स्टेडियम में योग सत्र का आयोजन किया।  

जून 21, 2024 12:31 अपराह्न

views 37

तमिलनाडु: सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कोयंबटूर और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रामेश्वरम में किया योग 

  आज देशभर में उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तमिलनाडु में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कोयंबटूर में और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रामेश्वरम में योग किया। राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोयंबटूर में योग उत्सव में भाग लिया।

जून 21, 2024 12:27 अपराह्न

views 34

राजस्थान: जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया योग दिवस समारोह, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया योग 

  राजस्थान में योग दिवस समारोह जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने योग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र-छात्...

जून 21, 2024 12:24 अपराह्न

views 22

तमिलनाडु: कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढकर 47 हुई

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। इसका 165 लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ा है। कल्लाकुरिची में मीडिया से बातचीत में जिला कलेक्टर एम.एस.प्रशांत ने आज कहा कि 118 लोगों का इलाज चल रहा है और 6 लोगों की हालत गंभीर है। इलाज के बाद 68 लोगों की हालत बेहतर हो रही है...