क्षेत्रीय

जून 9, 2024 1:51 अपराह्न

views 10

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा

दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने पानी के कमी को लेकर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात का समय मांगा है। सुश्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हरियाणा सरकार ने मुंडका नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ रही है।   उन्होंने कहा कि श्री सक्सेना केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं और उनसे मामले में हस्...

जून 9, 2024 1:47 अपराह्न

views 14

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए राजधानी में कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित

मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए, आज राजधानी में कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित है। संसद मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशकर रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर यातायात आज दोपहर 2 बजे से र...

जून 9, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 14

पेपर लीक मामलों से निपटने के लिए कानून बनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

उत्‍तर प्रदेश सरकार पर्चा लीक मामलों से निपटने के लिए कानून बनाएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल भर्ती आयोगों के प्रमुखों की बैठक में कहा कि पेपर लीक या सॉल्वर गैंग की गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं और ऐसे अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो नजीर बन सके। श्री योगी ...

जून 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 14

डीएमके संसदीय दल की बैठक चेन्‍नई में

डीएमके संसदीय दल की बैठक आज चेन्‍नई में हो रही है। मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन के नेतृत्‍व वाली पार्टी ने 39 संसदीय क्षेत्र में अपने सहयोगी दलों के साथ विजय प्राप्‍त की है। डीएमके के अकेले 21 सांसद हैं। पार्टी ने डीएमके और उसके सहयोगी दलों को चुनाव में जीत के लिए तमिलनाडु के लोगों का धन्‍यवाद किया। उ...

जून 8, 2024 8:15 अपराह्न

views 15

ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार के मुख्‍यमंत्री के लिए कई नाम चर्चा में  

ओडिशा के अगले मुख्‍यमंत्री के नाम पर असमंजस के बीच सोमवार को होने वाले भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण से पहले सुबह भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। इस बीच, ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार के...

जून 8, 2024 7:39 अपराह्न

views 24

हरियाणा में नवनिर्मित 66केवी सब-स्टेशन का लोकार्पण

हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज स्थानीय नागरिकों से नवनिर्मित 66केवी सब-स्टेशन का बटन दबाकर लोकार्पण कराया। इस अवसर पर श्रीमती त्रिखा ने बताया कि तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बिजली की परेशानी को देखते हुए सेक्टर-46, 21 डी, ग्रीनफ़ील्ड कॉलोनी औ...

जून 8, 2024 7:37 अपराह्न

views 21

राजधानी दिल्‍ली में कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री बढ़कर 41 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ...

जून 8, 2024 7:34 अपराह्न

views 17

केजरीवाल सरकार सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल, खेल रही है- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली में हो रहे जल संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा कि हर छोटी-छोटी बातों पर अपनी राजनीति चमकाने के लिए अरविंद केजरीवाल तुरंत विधानसभा सत्र बुलाते हैं। आज दिल्ली के अंदर पिछले कई दिनों से जनता जल संकट का...

जून 8, 2024 6:04 अपराह्न

views 15

राजधानी दिल्‍ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक खाद्य प्रसंस्‍करण इकाई में भीषण आग  

 राजधानी दिल्‍ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक खाद्य प्रसंस्‍करण इकाई में आज तड़के भीषण आग लगने से तीन श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई और छह अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए।   दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना सुबह तीन बजकर 38 मिनट पर मिली थी। मौके पर 1...

जून 8, 2024 6:01 अपराह्न

views 16

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में रहने वाले दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर एक अंतराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया  

 दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में रहने वाले दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर एक अंतराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उनके कब्जे से 55 लाख रूपये की उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन जब्त की गई है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त सतीश कुमार ने  दी है। उन्होंने बताया कि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला