क्षेत्रीय

जून 24, 2024 8:56 अपराह्न

views 21

दिल्ली-डिवीजन पर यातायात बाधित होने के कारण कल कुछ रेलगाड़ियों की सेवाओं में परिवर्तन

    उत्तर रेलवे ने बताया है कि दिल्ली डिवीजन पर यातायात बाधित होने के कारण कल कुछ रेलगाड़ियों की सेवाओं में परिवर्तन किया गया है। नई दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या- 1 4 3 2 3 कल बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त होगी।   इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या- 1 4 3 2 4 रोहतक-नई दिल्ली, बहादु...

जून 24, 2024 8:52 अपराह्न

views 19

जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले एक एजेंट को दिल्ली में गिरफ़्तार किया गया  

  दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस ने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट उपलब्ध करवाने वाले एक एजेंट को हवाई अड्डे परिसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसने बैंकॉक जाने वाले एक यात्री के लिए फर्जी आधार कार्ड पर पासपोर्ट बनाया था।   पकड़ा गया एजेंट उत्तर-प्रदेश का नि...

जून 24, 2024 8:42 अपराह्न

views 15

दिल्ली में जारी जल संकट के बीच आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

  दिल्ली में जारी जल संकट के बीच आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर, हरियाणा से दिल्ली को पानी दिलाने का आग्रह किया। इसके अलावा मंत्रियों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी अपील की है कि वे उनके साथ वजीराबाद बैराज का दौरा करें ताकि स्पष्ट हो सके कि हरियाणा सर...

जून 24, 2024 6:08 अपराह्न

views 18

दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर के ‘एक सप्ताह-एक थीम’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया

  विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज दिल्ली में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- सीएसआईआर के एक सप्ताह, एक थीम कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस सम्‍बन्‍ध में सीएसआईआर की उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए सप्‍ताह भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।   सभा को संबोधित करते हुए डॉ....

जून 24, 2024 5:30 अपराह्न

views 16

नीट परीक्षा अनियमितता मामले में गोधरा पहुँची सीबीआई की टीम

  गुजरात के गोधरा में एक परीक्षा केंद्र पर नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो की टीमें गोधरा पहुंची हैं।   हमारे संवाददाता ने बताया है कि 5 मई को परीक्षा आयोजित होने के तीन दिन बाद इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गोधरा में लगभग 30 विद्यार्थियों ...

जून 24, 2024 5:26 अपराह्न

views 23

तमिलनाडु में जहरीली शराब-त्रासदी से हुई मौतों को लेकर जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

  केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज तमिलनाडु में जहरीली शराब-त्रासदी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा। श्री खड़गे को लिखे पत्र में, श्री नड्डा ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि पार्टी ने इस मामले पर ...

जून 24, 2024 2:11 अपराह्न

views 26

दिल्ली में जल संकट अभी भी बरकरार, आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई भागों में जल संकट अभी भी बरकरार है। इस बीच, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।     दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और ईमरान हुसैन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को एक पत्र लिखकर हरियाणा स...

जून 24, 2024 1:54 अपराह्न

views 15

तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए 22 मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर रामेश्वरम के मछुआरे एक दिन की हड़ताल पर

तमिलनाडु में रामेश्वरम के मछुआरे उन 22 मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर हैं, जिन्हें कल अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा था। इससे पहले शनिवार को 5 हजार मछुआरे 507 नावों में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। इनमें से तीन नावों पर सवार 22 मछ...

जून 24, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 35

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर में कश्‍मीर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉक्टर मुश्ताक अहमद राथर ने इस महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए चंदनवाडी बेस कैंप अस्पताल से शेषनाग बेस कैंप अस्पताल तक दौरा किया।   इस दौरान उन्‍होंने पहलगाम अक्ष पर स्थित स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उ...

जून 24, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 33

तेलंगाना: राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा एकीकृत आवासीय विद्यालय परिसरों का निर्माण

तेलंगाना सरकार राज्य के सरकारी और आवासीय विद्यालयों को आधुनिक बनाने की योजना बना रही है। राज्य सरकार ने एक एकीकृत आवासीय विद्यालय परिसर में एक ही छत के नीचे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए गुरुकुल विद्यालय स्थापित करने की पहल की है। एकीकृत परिसरों का निर्माण राज्य ...