क्षेत्रीय

जून 21, 2024 5:33 अपराह्न

views 33

पश्चिम बंगाल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने योग सत्र का किया नेतृत्व

पश्चिम बंगाल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने राजभवन में योग सत्र का नेतृत्व किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलकाता बंदरगाह न्‍यास ने कोलकाता के मिलेनियम पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्‍ट के अध्यक्ष रथींद्र रमन, उपाध्यक्ष सम्राट राही और अनेक अधिकारियो...

जून 21, 2024 5:29 अपराह्न

views 43

राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली जल मंत्री आतिशी, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से जल संकट से जूझ रहे हैं। प्रभावित इलाकों में संगम विहार, महरौली, वसंत विहार, ओखला, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, नरेला, रोहिणी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकास पुरी, मोती नगर, पटेल नगर, छतरपुर, करावल नगर, मुखर्जी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर और शाहदरा शामिल हैं। इस बीच दिल्ली की जल ...

जून 21, 2024 2:03 अपराह्न

views 32

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा गाम में नव परिवर्तित स्मार्ट स्कूल का करेंगे लोकार्पण

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद के नारणपुरा गाम में एक नव परिवर्तित स्मार्ट स्कूल का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम अहमदाबाद नगर निगम द्वारा 30 प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री शाह आज अहमदाबाद के वस्त्रपुर सरकारी वसाहाट में एक स्मार्ट...

जून 21, 2024 1:56 अपराह्न

views 38

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब में किए गए विशेष आयोजन, सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 

    अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब में विशेष आयोजन किए गए। सभी आयु वर्ग के लोगों ने विभिन्‍न योग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर जिले के अटारी स्थित संयुक्त जांच चौकी पर एक शानदार योग समारोह आयोजित किया गया।

जून 21, 2024 1:54 अपराह्न

views 27

लद्दाख: कारगिल के ख्री सुल्तान चू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

  लद्दाख में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कारगिल के ख्री सुल्तान चू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के मुख्य कार्यकारी पार्षद डॉ. जफर अखोने ने भाग लिया।

जून 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 45

जम्मू-कश्मीर: निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया  

  निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया है। अगले महीने की पहली तारीख निर्धारण तिथि होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन राज्यों...

जून 21, 2024 1:33 अपराह्न

views 46

तेलंगाना: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी- योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी

  तेलंगाना में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज सुबह हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज मैदान में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाता है।      ते...

जून 21, 2024 1:12 अपराह्न

views 36

अरुणाचल प्रदेश: योग दिवस के अवसर पर राज्य में किया गया प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

  अरुणाचल प्रदेश में योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईटानगर में राज्य विधानसभा में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। तवांग में, भारतीय सेना के सहयोग से ग्यालवा त्सांगयांग ग्यात्सो हाई एल्टीट्यूड स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

जून 21, 2024 12:39 अपराह्न

views 28

मणिपुर: राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

  मणिपुर में इम्फाल स्थित राजभवन में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योग किया। राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जून 21, 2024 12:34 अपराह्न

views 40

नागालैंड: विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और असम राइफल्स द्वारा अनेक स्थानों पर आयोजित किए गए योग कार्यक्रम

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर नागालैंड में आज विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और असम राइफल्स द्वारा अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।  कोहिमा में, युवा संसाधन और खेल विभाग ने राष्ट्रीय आयुष मिशन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय के सहयोग से आईजी स्टेडियम में योग सत्र का आयोजन किया।