क्षेत्रीय

जून 28, 2024 12:58 अपराह्न

views 25

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सी.ए.ए. के अंतर्गत राज्य में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए

 मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) के अंतर्गत पहली बार राज्य में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

जून 28, 2024 12:47 अपराह्न

views 24

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने कल शाम गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया। इनमें दो शिशु और दो महिलाएं हैं।   नौसेना और तटरक्षक बल के दो विमानों को इन रोगियों को अगत्ती से कोच्चि लाने के लिए भेजा गया था। इन रोगियों को चिकित्सा उपचार के लिए कोच्चि के स्थानीय अस्पताल में ...

जून 28, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 2

दिल्ली:  तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव की स्थिति 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।   मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में चौबीस घंटे में हुई सबसे ...

जून 27, 2024 8:51 अपराह्न

views 18

यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में फिल्‍म सिटी बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में फिल्‍म सिटी बनाने के लिए आज एक समझौता किया। यह समझौता यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और मशहूर फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर और आशीष भूटानी की कम्‍पनी बेबू प्रोजेक्ट एलएलपी के बीच हुआ है। लगभग 1,510 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के आठ वर्षो में पूरा ...

जून 27, 2024 8:55 अपराह्न

views 30

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया 

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण, बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव की खबर है।  कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो गई हैं। पथानामथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, तिरुवनंतपुरम और अन्य स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरें...

जून 27, 2024 8:52 अपराह्न

views 33

रांची की पीएमएलए अदालत ने पूर्व सीएम हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया

रांची की विशेष पीएमएलए अदालत ने जेल में बन्‍द झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की न्‍यायिक हिरासत को आज 14 दिनों के लिए बढ़ाया है। सोरेन एक जमीन घोटाले मामले में रांची की बिरसा मुडा सेन्‍ट्रल जेल में बंद हैं। श्री सोरेन और 11 अन्‍य आरोपियों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिग के माध्‍यम विशेष अदालत के ...

जून 27, 2024 8:53 अपराह्न

views 27

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्‍व एमएसएमई दिवस के मौके पर एमएसएमई इकाइयों के बीच ऋण का वितरण शुरू किया

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विश्‍व एमएसएमई (MSME) दिवस के मौके पर लखनऊ में एमएसएमई (MSME) इकाइयों के बीच 20 हजार करोड रुपये के ऋण का वितरण शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों के बीच टूल-किट भी बाटी। इस मौके पर श्री योगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्...

जून 27, 2024 8:56 अपराह्न

views 14

जम्‍मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

जम्‍मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में श्री अमरनाथ जी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्गों पर पुलिस, सुरक्षाकर्मियों, डॉक्टरों और अन्‍य आवश्‍यक कर्मियों की तैनाती के बारे में विचार विमर्श किया। उपराज...

जून 27, 2024 9:20 अपराह्न

views 21

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया

सिक्किम में त्रिशक्ति कोर के सैन्‍य इंजीनियरों ने सीमा सड़क संगठन और स्‍थानीय प्रशासन के प्रयासों में सहयोग से डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर बैले ब्रिज का निर्माण किया है। हाल में आई बाढ के कारण कटे क्षेत्रों से फिर से सम्पर्क स्‍थापित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इस पुल का निर्माण किया गया ह...

जून 27, 2024 12:01 अपराह्न

views 34

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं...