क्षेत्रीय

अगस्त 4, 2024 1:43 अपराह्न

views 34

विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी में लगी आग, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

  विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर आज सुबह कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रेलगाड़ी में आग लग गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर रुकी हुई थी। आग लगते ही अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को तत्काल रेलगाड़ी से बाहर निकाला। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। अधिकारियों...

अगस्त 4, 2024 1:18 अपराह्न

views 38

उत्तर प्रदेश: इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत और 35 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कल रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से एक बस के गिरने से सात लोगों की मृत्‍यु हो गई और 35 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस एक कार से टकरा गई। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इटावा के एसएसपी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि नगालैंड नंबर की यह डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली ...

अगस्त 4, 2024 1:11 अपराह्न

views 37

गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे

  गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में अपराध न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। वे मनीमाजरा में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे।  

अगस्त 4, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 19

सुंदरवन में नदियां उफान पर, आज वर्षा का येलो अलर्ट जारी

सुंदरवन के बड़े भाग में नदियां उफान पर हैं। ब्लॉक और सब-डिवीजन स्तर पर नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। गंगासागर, मोसुनी द्वीप, पाथर प्रतिमा के गोवर्धनपुर तथा घोरामारा इलाकों में भारी वर्षा और तेज लहरों के कारण बाढ़ आ गई और तटबंध में दरार आ गई। आज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

अगस्त 4, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 31

केरल: वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है भारतीय सेना

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद सेना आज लगातार छठे दिन राहत और बचाव कार्य में जुटी है। कल चार शव बरामद किए गए, जिनमें से तीन शव नीलांबर में चलियार नदी से निकाले गए। इसी नदी से 13 क्षत-विक्षत अंग भी बरामद किये गए। सशस्त्र बलों के 1,260 से अधिक कर्मी बचाव और राहत कार्यों में जुटे हैं। इस बीच, म...

अगस्त 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 35

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट वाले क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्...

अगस्त 4, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 27

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ 1,112 यात्रियों का जत्था

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए आज 1,112 यात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ। इनमें 910 पुरुष, 159 महिलाएं, 31 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 204 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते और 908 यात्री पहलगाम मार्ग से दर्शन करने जा रहे हैं।   जम्मू-कश्मीर में अब ...

अगस्त 4, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 35

अमरीका और दक्षिण कोरिया की 12 दिन की यात्रा पर रवाना हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अमरीका और दक्षिण कोरिया की 12 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री रेड्डी के साथ उद्योग विभाग के अधिकारियों का एक शिष्टमंडल भी है। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना है।   श्री रेड्डी अमरीका में सूचना प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, अनुसंधान और व...

अगस्त 3, 2024 8:34 अपराह्न

views 27

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में छह सरकारी कर्मचारी बर्खास्‍त

  केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में आज स्‍थानीय प्रशासन ने छह सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्‍त कर दिया है। इनमें से पांच कर्मचारी पुलिस विभाग में कांस्‍टेबल और एक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। इन कर्मचारियों को संविधान के अनुच्‍छेद 311 के अंतर्गत राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त पाए जाने पर...

अगस्त 3, 2024 8:28 अपराह्न

views 21

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन घटनाओं में लापता हुए 46 लोगों की तलाश का अभियान जारी

  हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन घटनाओं में लापता हुए 46 लोगों की तलाश का अभियान जारी है। आपदा प्रबंधन आंकडों के अनुसार शिमला जिले के समेज में 33 लोग गुम हुए हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम लाइव डिटेक्टिव उपकरण और स्निफर डॉग्‍स की मदद से खोज अभियान च...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला