क्षेत्रीय

जुलाई 16, 2024 12:07 अपराह्न

views 39

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में सेना के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंक रोधी अभियान में भारतीय सेना के बहादुर जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्ह...

जुलाई 16, 2024 12:02 अपराह्न

views 36

बिहार: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

  बिहार में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज अज्ञात हत्यारों ने उनके दरभंगा स्थित पैतृक आवास पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जीतन सहनी आज सुबह अपने आवास पर मृत पाए गए। वे गांव में अपने घर पर अकेले रहते थे। दरभंगा देहात पुलिस अधीक्षक काम्‍या मिश्रा...

जुलाई 16, 2024 1:31 अपराह्न

views 36

जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

  जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी और विशेष अभियान दल के एक जवान सहित पांच सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए। कल रात डोडा जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में ये जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि...

जुलाई 16, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 45

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में बात की

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को जमीनी स्थिति और चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।

जुलाई 16, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 12

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान में सुरक्षा कर्मियों के घायल होने पर दुख व्‍यक्‍त किया

  केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान में सुरक्षा कर्मियों के घायल होने पर दुख व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. सिंह ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में मुठभेड़ की घटनाओं से दुखी हैं। श्री सिंह ने लोगों से एकजुट होकर दुश्‍मन के न...

जुलाई 16, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 36

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए

  जम्‍मू-कश्‍मीर में कल रात डोडा जिले में देसा के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कल शाम डोडा जिले के देसा के जंगलों में धारी गोट पर र...

जुलाई 16, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 19

महाराष्ट्र: मौसम विभाग ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर तेज और मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विन्हेरे (रायगढ़) और दीवान खावती (रत्नागिरी) स्टेशनों के बीच एक सुरंग के बाहर भूस्खलन के बाद रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। मलबा हटाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। 

जुलाई 16, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 25

गुजरात के कई हिस्सों में तेज वर्षा जारी, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

  दक्षिणी गुजरात के विभिन्‍न हिस्‍सों में पिछले दो दिनों से तेज वर्षा हो रही है। सूरत, भरूच और नर्मदा जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा हुई है। सूरत जिले के उमरपाडा में कल सिर्फ छह घंटे में 13 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज गुजरात के आठ जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट ...

जुलाई 16, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 34

तेज बारिश के कारण केरल के कई हिस्सों में भूस्खलन के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई

  केरल में तेज बारिश के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में भूस्खलन और घर क्षतिग्रस्त होने के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने के साथ यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विशेष रूप से उत्तरी जिलों की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।   हालांकि, आज सुबह बारिश में कमी आई है ...

जुलाई 16, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 28

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 4,132 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था

  अमरनाथ गुफा तीर्थस्‍थल की पूजा-अर्चना करने के लिए 4,132 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का यह जत्‍था आज तड़के 151 घुड़सवार वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों के इस जत्‍थे में 2,872 पुरूष, 1,...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला