क्षेत्रीय

सितम्बर 25, 2023 9:49 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:49 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज ब्रिटेन के लिए हुआ रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज ब्रिटेन के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल लंदन और बर्मिंघम में बड़े उद्योग घरानों को दिसंबर में देहरादून में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री कल लंदन और बुधवार को बर्मिंघम में होने ...

सितम्बर 25, 2023 9:44 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:44 अपराह्न

views 12

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्‍नाद्रमुक ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से औपचारिक विभाजन की घोषणा की

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्‍नाद्रमुक ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से औपचारिक विभाजन की घोषणा की है। आज शाम चैन्‍नई में पार्टी के जिला स्‍तरीय सचिवों की बैठक में सर्वसम्‍मति से यह फैसला किया गया। बैठक पूर्व मुख्‍यमंत्री और पार्टी के महासचिव ई पलनीसामी ने बुलाई थी। एआईएडीएम के ने कहा है कि वह प्रदेश...

सितम्बर 25, 2023 9:43 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:43 अपराह्न

views 9

विशाखापत्तनम में आधुनिक समुद्री संग्रहालय का उद्घाटन

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परसोत्तम रूपाला ने आज विशाखापत्तनम में आधुनिक समुद्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में दो सौ से अधिक किस्म की मछलियाँ और अन्य समुद्री उत्पाद संरक्षित हैं। श्री रूपाला ने मत्स्य पालन उद्योग के अधिकारियों और हित धारकों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। ब...

सितम्बर 25, 2023 9:37 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:37 अपराह्न

views 16

मध्य प्रदेश में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगी। श्रीमती मुर्मू इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित भी करेंगी। दो दिन के सम्‍मेलन का आयोजन आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय कर रहा है। कॉन्क्...

सितम्बर 25, 2023 9:34 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:34 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर अहमदाबाद के साइंस सिटी में एक कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी बुधवार सुबह अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां, युवा...

सितम्बर 25, 2023 9:33 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:33 अपराह्न

views 13

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यमुनानगर के पांजूपुर गांव में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की अनुमानित लागत 1200 करोड़ रुपये है और इसे लगभग 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। मु...

सितम्बर 25, 2023 9:27 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 9:27 अपराह्न

views 20

हरियाणा में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा में मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण में भिवानी जिले के सुई, बलियाली और घुसकानी सहित विभिन्न प्रखंडों के गांवों में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपने घरों से मिट्टी और चावल के दाने एकत्र कर कलश में डाले। उन्होंने पंच प्रण का संकल्प...

सितम्बर 25, 2023 5:04 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 5:04 अपराह्न

views 10

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्‍तर्गत मिजोरम में आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाया

मिजोरम में आकाशवाणी आइजोल के कर्मचारियों ने आज बड़े पैमाने पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम चलाया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्‍तर्गत चलाये जा रहे इस कार्यक्रम को मिज़ो भाषा में "हनात्लांग" कहा जाता है। इस अवसर पर मिजोरम क्लस्टर प्रमुख और निदेशक (ई) डी आर लालरोपुइया ने सभी क...

सितम्बर 25, 2023 1:32 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 1:32 अपराह्न

views 18

कर्नाटक में विभिन्न संगठनों ने कावेरी नदी जल को तमिलनाडु के लिए छोड़े जाने के विरोध में कल बेंगलुरु बंद का आह्वान किया

कर्नाटक में विभिन्‍न संगठनों ने कावेरी नदी जल को तमिलनाडु के लिए छोड़े जाने के विरोध में कल बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी, जनता दल सेक्‍युलर, और आम आदमी पार्टी ने इस बंद को समर्थन दिया है। किसान संघों के परिसंघ, कर्नाटक राज्‍य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरू महानगर प...

सितम्बर 25, 2023 12:58 अपराह्न सितम्बर 25, 2023 12:58 अपराह्न

views 11

झारखंड में फसलों, प्रकृति की पूजा तथा भाई और बहन के बीच प्‍यार के बंधन से संबंधित अत्‍यंत लोकप्रिय महोत्‍सवों में से एक कर्मा पूजा मनायी जा रही

झारखंड में फसलों, प्रकृति की पूजा, भाई और बहन के बीच प्‍यार के बंधन तथा कर्म वृक्ष के महत्‍व से संबंधित अत्‍यंत लोकप्रिय महोत्‍सवों में से एक कर्मा पूजा मनायी जा रही है। इस महोत्‍सव के दौरान कर्म वृक्ष की शाखा को उठाकर कर्मा नर्तक, गायन और नृत्‍य करते हैं। इसमें पारंपरिक तरीके से दूध ...