क्षेत्रीय

फ़रवरी 4, 2026 7:53 पूर्वाह्न

views 48

गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गोवा पुस्तक महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज पणजी के कैम्पल ग्राउंड में गोवा पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुक कोंकणी, मराठी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं की पुस्तकों पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है। राष्ट्रीय पुस्तक...

फ़रवरी 4, 2026 8:19 पूर्वाह्न

views 72

मणिपुर: भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह को कल मणिपुर में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी के महासचिव और मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने सोशल मीडिया पर एक पो...

फ़रवरी 3, 2026 10:24 अपराह्न

views 93

पश्चिम बंगाल सरकार सीमा पर बाड़ लगाने में विफल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार की विफलता पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोलकाता में आज राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि भारत-बांग्लादेश की कुल 2 हजार 216 किलोमीटर लंबी अ...

फ़रवरी 3, 2026 9:37 अपराह्न

views 36

पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड, भारी मात्रा में नकदी, सोना और दस्तावेज बरामद

पश्चिम बंगाल में कोयला और बालू से जुड़े धन शोधन मामलों में आज कई इलाकों में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने भारी मात्रा में नकदी, सोना और दस्तावेज बरामद किए। ये छापेमारी आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, पांडाबेश्वर, काक्शा और कोलकाता में की जा रही है। तलाशी अभियान आज सुबह शुरू हुआ।  

फ़रवरी 3, 2026 8:31 अपराह्न

views 49

दिल्ली: एम्स ने टेलीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड प्रणाली का किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स, नई दिल्ली ने एक टेलीरोबोटिक अल्ट्रासाउंड प्रणाली का प्रदर्शन किया है, जिसके माध्यम से दिल्ली में बैठे डॉक्टर अंटार्कटिका जैसे दूरस्थ और कठिन क्षेत्रों में भी रियल-टाइम अल्ट्रासाउंड जांच कर सकेंगे। इस उन्नत प्रणाली में डॉक्टर दूर से ही एक रोबोटिक आर्म को नियंत्...

फ़रवरी 3, 2026 8:21 अपराह्न

views 34

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने की होली और दीवाली के अवसर पर निशुल्‍क गैस सिलिंडर देने की घोषणा

दिल्‍ली सरकार ने होली और दीवाली के अवसर पर शहरवासियों को निशुल्‍क गैस सिलिंडर देने की  घोषणा की है। इसके लिए 242 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है। संवाददाताओं को संबोधित करे हुए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि इस योजना में पाइपलाइन गैस लेने वालों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। श्रीमती गु...

फ़रवरी 3, 2026 8:10 अपराह्न

views 52

बजट 2026-27 से दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी: प्रवेश साहिब सिंह

लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को नेक्स्ट जेनरेशन बजट बताते हुए कहा है कि इससे दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी। दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत और विकसित दिल्ली का रोडमैप तैयार करता है। उन्होंने बताया कि च...

फ़रवरी 3, 2026 7:06 अपराह्न

views 44

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष नियुक्त

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष नियुक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार का लक्ष्य पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण करते हुए इसे आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। श्र...

फ़रवरी 3, 2026 6:35 अपराह्न

views 124

दिल्ली यातायात पुलिस और सुज़ुकी टू-व्हीलर्स के बीच सड़क सुरक्षा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए

दिल्ली यातायात पुलिस और सुज़ुकी टू-व्हीलर्स के बीच राजधानी में सड़क सुरक्षा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है। इस साझेदारी के अंतर्गत बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित यातायात प्रशिक्षण उद्यान को उन्नत कर इंटरैक्टिव शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आ...

फ़रवरी 3, 2026 5:32 अपराह्न

views 33

दिल्ली: चंद्रावल का नया जलशोधन संयंत्र का परिचालन इसी वर्ष होगा शुरू

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि दिल्ली में 599 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा चंद्रावल का नया जलशोधन संयंत्र का परिचालन इसी वर्ष से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह संयंत्र प्रतिदिन 105 मिलियन गैलन पानी की आपूर्ति करेगा, जिससे राजधानी की लगभग 11 प्रतिशत आबादी को लाभ मिल...