क्षेत्रीय

जुलाई 20, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 12

गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

  गुजरात में, सौराष्‍ट्र के तटीय जिलों में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि देव भूमि द्वारका और पोरबंदर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन दोनों स्‍थानो पर पिछले 36 घंटे के दौरान 20 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग...

जुलाई 19, 2024 9:07 अपराह्न

views 14

गुजरात के सौराष्ट्र में कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई

    गुजरात के सौराष्ट्र में कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई। गुजरात के देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर और गिर सोमनाथ जिलों में आज तेज वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जुलाई 19, 2024 9:04 अपराह्न

views 18

दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा

  दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, रात 11 बजकर 59 मिनट तक रजिस्‍ट्रेशन कराया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सितंबर 2024 की रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। एशियाई खेलों की लंबी कूद की रजत पदक ...

जुलाई 19, 2024 8:51 अपराह्न

views 15

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कल से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग तथा तमिलनाडु के नीलगिरि में भूस्खलन पर पूर्वानुमान देगा- केंद्रीय खान मंत्री जी. किेशन रेड्डी

    केंद्रीय खान मंत्री जी. किेशन रेड्डी ने कहा है कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कल से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग तथा तमिलनाडु के नीलगिरि में भूस्खलन पर पूर्वानुमान देगा। भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली वर्ष 2030 तक पूरे भारत में उपलब्ध होगी।  श्री रेड्डी ने आज कोलकाता में भूस्खलन पूर्वान...

जुलाई 19, 2024 8:46 अपराह्न

views 21

ओडिसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मंदिर के गर्भगृह में आज वापसी

    ओडिसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की मंदिर के गर्भगृह में आज वापसी हो रही है। यह कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का अंतिम अनुष्ठान है। इन देवताओं ने 12 दिन मंदिर के बाहर व्‍यतीत किए। इनमें पांच दिन रथों में और सात दिन गुंडिचा मंदिर में बिताए हैं। देवताओं को 'गोटी प...

जुलाई 19, 2024 8:36 अपराह्न

views 14

मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने आज आइजोल में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों के साथ बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन परियोजना की स्थिति की समीक्षा की

    मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने आज आइजोल में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों के साथ बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन परियोजना की स्थिति की समीक्षा की। बैराबी-सैरांग के बीच की दूरी लगभग 51 किलोमीटर है। रेलवे अधिकारियों ने राज्यपाल को रेल निर्माण परियोजना पर नवीनतम जानकारी प्रदान की। डॉक्‍टर...

जुलाई 19, 2024 8:32 अपराह्न

views 20

मणिपुर में पुलिस और राज्य गृह विभाग की एक संयुक्त टीम का छापा 

    मणिपुर में पुलिस और राज्य गृह विभाग की एक संयुक्त टीम ने इंफाल में पांच दुकानों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में फर्जी इनर लाइन परमिट (आईएलपी), आधार कार्ड, सरकारी कार्यालयों की मुहरें, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। इन दुकानों पर बड़े पैमाने पर फर्जी आईएलपी पास तैयार करने का आरोप है। मुख्यमंत...

जुलाई 19, 2024 8:30 अपराह्न

views 21

बिहार जैसे राज्यों में कपड़ा और परिधान क्षेत्र में काफी संभावनाएं- केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह

    केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि उनका विभाग देश में कपड़ा क्षेत्र का आकार मौजूदा एक सौ 76 अरब डॉलर से बढ़ाकर तीन सौ 50 अरब डॉलर करना चाहता है। पटना में टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनके मंत्रालय ने इस क्षेत्र में एक सौ अरब डॉलर के...

जुलाई 19, 2024 8:23 अपराह्न

views 14

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 94वें विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को 94वें विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने 31 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये। राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली ...

जुलाई 19, 2024 8:14 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में पारिस्थितिकी तंत्र विकास का आकलन अब सकल पर्यावरण उत्पाद-जीईपी सूचकांक के माध्यम से किया जाएगा

  उत्तराखंड में पारिस्थितिकी तंत्र विकास का आकलन अब सकल पर्यावरण उत्पाद-जीईपी सूचकांक के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सूचकांक की शुरूआत की। उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है जहां सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का आकलन किया ज...