क्षेत्रीय

अगस्त 3, 2024 2:08 अपराह्न

views 15

वायनाड में भूस्‍खलन के बाद सेना का मानवीय सहायता, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी

  केरल के वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्‍खलन के बाद सेना लगातार मानवीय सहायता तथा राहत और बचाव कार्य में लगी है। सेना, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्‍य एजेंसियों के लोग आपदा प्रभावित क्षेत्र में शवों की तलाश कर रहे हैं। राज्‍य सरकार के अनुरोध के बाद सेना ने कहा है कि वो मलबे के बीच गहराई तक खोज अभिया...

अगस्त 3, 2024 1:25 अपराह्न

views 22

भूस्खलन की चपेट में आये वायनाड में खोज अभियान फिर शुरू होगा

  केरल में भूस्खलन की चपेट में आये वायनाड जिले में खोज अभियान आज फिर से शुरू होगा। प्रभावित क्षेत्र को छह क्षेत्रों में बांटकर सशस्त्र बलों, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियों के 40 दलों को इस अभियान के लिए तैनात किया गया है। कल मलबे से 14 शव बरामद किए गए।   मंगलवार को वायनाड में हुए भूस्खलन ...

अगस्त 3, 2024 1:08 अपराह्न

views 15

माओवादी नेता मोइदीन को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया

  केरल पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने कल अलप्पुझा जिले के मरारीकुलम से माओवादी नेता सी. पी. मोइदीन को गिरफ्तार किया। मोइदीन 36 मामलों में आरोपी है और वह 2014 से फरार था।

अगस्त 3, 2024 12:50 अपराह्न

views 21

स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावित राज्यों में स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की

  स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने एक उच्च स्तरीय बैठक में नौ सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में डेंगू की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में डेंगू से मृत्यु दर वर्ष 1996 में तीन दशमलव तीन प्रतिशत से घटकर 2023 में शून्‍य दशमलव एक सात प्रतिशत हो गई ह...

अगस्त 3, 2024 12:45 अपराह्न

views 25

आकाशवाणी संगीत समारोह आज से शुरू

  आकाशवाणी संगीत समारोह आज नई दिल्‍ली में आकाशवाणी परिसर में शुरू हो रहा है। दो दिन के इस समारोह का आयोजन आकाशवाणी के रंग भवन में शाम साढे पांच बजे से होगा। पंडित राजेन्‍द्र प्रसन्‍ना, पंडित जयतीर्थ मेवुन्‍दी और पंडित विश्‍व मोहन भट्ट सहित देश के जाने-माने संगीतज्ञ आयोजन में अपनी प्रस्‍तुतियां देंगे...

अगस्त 2, 2024 8:45 अपराह्न

views 18

बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत

  बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पटना और औरंगाबाद जिले में तीन-तीन व्यक्तियों की, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्‍यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को च...

अगस्त 2, 2024 8:01 अपराह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक वर्षा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी

  हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों के दौरान अत्यधिक वर्षा और बादल फटने की घटनाओं के कारण लापता हुए लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटनाओं में अब तक 6 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 47 लोग अभी भी लापता हैं।

अगस्त 2, 2024 7:53 अपराह्न

views 12

लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण दार्जिलिंग के पर्वतीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ

  लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण दार्जिलिंग के पर्वतीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 36 घंटों में अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं। कुछ इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ने की भी खबर है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर ...

अगस्त 2, 2024 7:55 अपराह्न

views 14

पश्चिमी घाट में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों को बेदखल कर दिया जाएगा: कर्नाटक सरकार  

  कर्नाटक सरकार ने कहा है कि पश्चिमी घाट में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों को बेदखल कर दिया जाएगा। आज बेंगलुरु में एक बैठक में राज्‍य के वन मंत्री ईश्‍वर खंड्रे ने अधिकारियों को 2015 के बाद वन भूमि पर बनी सभी बस्तियों को हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि एक महीने क...

अगस्त 2, 2024 4:25 अपराह्न

views 14

केदारनाथ में बारिश और भूस्खलन में फंसे गुजरात के 17 तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया गया

  केदारनाथ में बारिश और भूस्खलन में फंसे गुजरात के 17 तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया गया। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हस्तक्षेप के बाद, रुद्रप्रयाग जिला नियंत्रण कक्ष के परामर्श से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया। जैसे...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला