राष्ट्रीय

जुलाई 16, 2025 6:40 पूर्वाह्न

views 22

वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल निर्यात में 6% की बढोतरी हुई

वर्तमान वित्‍तीय वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल निर्यात में छह प्रतिशत की बढोतरी हुई है। यह पिछले वित्‍तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़कर 210 अरब डॉलर से अधिक हो गया। वाणिज्‍य और उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने नई दिल्‍ली में मीडिया को बताया कि दूसरी तरफ देश का आयात जून महीने में 3.71 प्रतिशत ...

जुलाई 16, 2025 6:34 पूर्वाह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- कौशल भारत-कुशल भारत पहल से असंख्‍य लोगों को लाभ हुआ है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कौशल भारत-कुशल भारत पहल से असंख्‍य लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मिशन ने नये अवसर सृजित किये हैं और लोगों को सशक्त बनाया है।   केन्‍द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के सोशल मीडिया पोस्‍ट पर प्रतिक्रिया में श्री मोदी ने कहा कि इस मिशन के दस वर्ष पूरे होन...

जुलाई 16, 2025 6:36 पूर्वाह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। इस हादसे में आठ लोगों की मृत्‍यु हो गई है और चार गंभीर रूप से घायल हैं। श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवदेना व्‍यक्‍त की और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। उन्होंने प्रत्‍य...

जुलाई 15, 2025 9:37 अपराह्न

views 39

दिल्ली पुलिस ने आज बैंक खाते में रूपये जमा करने के बदले नक़दी के नाम पर फ़र्ज़ी नोट देने वाले ठग गिरोह का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस ने आज बैंक खाते में रूपये जमा करने के बदले नक़दी के नाम पर फ़र्ज़ी नोट देने वाले ठग गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने शिकायतकर्ता से 40 लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराकर, बदले में एक करोड़ 25 लाख के नकली नोट देकर ठगा था। मीडिया के साथ बातचीत में पुलिस उपायुक्‍त अंकित चौ...

जुलाई 15, 2025 9:35 अपराह्न

views 25

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी क्षेत्र में एक पेड़ माँ के नाम – 2.0 अभियान के अन्‍तर्गत पौधरोपण किया

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी क्षेत्र में एक पेड़ माँ के नाम - 2.0 अभियान के अन्‍तर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण के अंधकार से बाहर निकालने और एक स्वच्छ, सुरक्षित व हरित राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्...

जुलाई 15, 2025 9:31 अपराह्न

views 37

कर्नाटक के वन विभाग ने एशियाई हाथियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र के संबंध में भारतीय विज्ञान संस्‍थान के साथ एक ज्ञापन समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं

कर्नाटक के वन विभाग ने एशियाई हाथियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र के संबंध में भारतीय विज्ञान संस्‍थान के साथ एक ज्ञापन समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्‍य वन प्राणियों और मनुष्‍यों के बीच संघर्ष को कम करना है। कर्नाटक के वनों में लगभग छह हजार चार सौ हाथी पाये जाते हैं और इनका ये क्षेत्र एशिया ...

जुलाई 15, 2025 9:11 अपराह्न

views 29

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार 6 अगस्त को एक भव्‍य आयोजन करेगी

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार 6 अगस्त को एक भव्‍य आयोजन करेगी, जिसका उद्देश्‍य हथकरघा विरासत को पुनर्जीवित करना और पर्यावरण-हितैषी फैशन को बढ़ावा देना होगा। इस बात की जानकारी पर्यावरण और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी। उन्‍होंने कहा कि वस्त्र कथा नामक यह कार्यक्रम दिल्ली खादी...

जुलाई 15, 2025 9:08 अपराह्न

views 4

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में आज शाम थाल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा वाहन नदी में गिर गया

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में आज शाम थाल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा वाहन नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दु...

जुलाई 15, 2025 9:06 अपराह्न

views 10

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ओडिशा के फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति का नेतृत्व आयोग के सदस्य राज कुमार मित्तल करेंगे। आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा यादव और गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्‍टर नीरजा गुप्ता और आयोग की संयुक्त सचिव ...

जुलाई 15, 2025 9:03 अपराह्न

views 5

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने माता -पिता और अभिभावकों से 7 वर्ष तक  के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने का आग्रह किया है

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने माता -पिता और अभिभावकों से 7 वर्ष तक  के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने का आग्रह किया है। प्राधिकरण ने कहा है कि वर्तमान दिशा-निर्देश के अनुसार पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के उंगलियों के निशान या आखों का स्कैन देने की आवश्यकता नहीं है। एक बार जब बच्चा...