राष्ट्रीय

सितम्बर 2, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 13

मौसम विभाग ने देश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की

  मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, ...

सितम्बर 2, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 10

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वाडेफुल भारत की दो दिवसीय यात्रा के लिए बेंगलुरु पहुँचे

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान डेविड वाडेफुल भारत की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह बेंगलुरु पहुँचे। श्री वाडेफुल आज दिल्ली रवाना होने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा करेंगे। वह कल नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर से मु...

सितम्बर 2, 2025 1:00 अपराह्न

views 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय यह सम्मेलन देश में एक मज़बूत, लचीले और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। प्रधानमंत्री कल सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

सितम्बर 2, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का शुभारंभ करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड' का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता विकास को बल मिलने और समुदाय-आधारित उद्यमों के विकास में तेज़ी आने की संभावना है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर संस्था के बैंक खाते...

सितम्बर 2, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आज शाम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग

सिंगापुर गणराज्य के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आज शाम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आएँगे। दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। इस यात्रा के दौरान, सिंगापुर के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने...

सितम्बर 2, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 10

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा की सराहना की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा की सराहना करते हुए इसे विश्व पटल पर भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक उपस्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्री सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री की सफल चीन यात्रा उनके कूटनीतिक कौशल और भू-रा...

सितम्बर 2, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 12

स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन से देश में स्थायी स्वच्छता और जल सुरक्षा को मिल रहा बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन से देश में स्थायी स्वच्छता और जल सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। कल नई दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पर आयोजित गोलमेज सम्मेलन में श्री पाटिल ने सामूहिक उपलब्धियों की सराहना की और नवाचार, अपशिष्ट से ऊर...

सितम्बर 2, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 10

डीजीसीए ने भारत की पहली ग्राउंड हैंडलिंग ऑपरेशंस कंपनी एयर इंडिया एसएटीएस को सुरक्षा मंज़ूरी दी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय  (डीजीसीए) ने पहली बार एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) को सुरक्षा मंज़ूरी प्रदान की है। इसके साथ ही, भारत, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मलेशिया के बाद आईसीएओ के दिशानिर्देशों के अनुसार इस तरह के व्यापक ढाँचे को लागू करने वाला दूसरा देश बन गया...

सितम्बर 2, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बातचीत की और पंजाब में बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। सरकारी सूत्रों के अनुसार, चीन से दिल्ली पहुँचने के तुरंत बाद श्री मोदी ने श्री मान से बातचीत की और राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सितम्बर 1, 2025 9:04 अपराह्न

views 46

पीएम ई-विद्या मोबाइल एप्लिकेशन, दीक्षा 2.0 सहित अन्य पहलों की शुरुआत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा प्रणाली में डिजिटलीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री प्रधान ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद-एनसीईआरटी के 65वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात  कही। इस अवसर पर श्र...