राष्ट्रीय

सितम्बर 2, 2025 8:13 अपराह्न

views 14

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून, की  बारिश का दौर जारी

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून, की  बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है।

सितम्बर 2, 2025 8:12 अपराह्न

views 15

पंजाब में लगातार बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ से कोई राहत नहीं

पंजाब के कई हिस्सों में लगातार बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ से कोई राहत नहीं मिल रही है। राज्‍य के बारह ज़िले पहले से ही बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां 29 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों एकड़ ज़मीन जलमग्न हो गई है। पटियाला और जालंधर समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश ने इन ज़िलों...

सितम्बर 2, 2025 8:09 अपराह्न

views 59

विदेश मंत्रालय ने दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का राजदूत नियुक्त किया है

विदेश मंत्रालय ने दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1998 के बैच अधिकारी डॉ० मित्तल ने प्रमुख पदों पर काम किया है। वे प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यरत थे। वे 2020 से  2022 तक कतर में भारतीय राजदूत थे। डॉ० मित्तल ने तालिबान के साथ भारत के पह...

सितम्बर 2, 2025 7:49 अपराह्न

views 11

उत्तराखंड में बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं, जिनमें कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण मार्ग शामिल हैं, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

सितम्बर 2, 2025 7:47 अपराह्न

views 26

वस्‍तु और सेवाकर-जीएसटी परिषद की 56 वीं बैठक कल नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की  अध्यक्षता में होगी

वस्‍तु और सेवाकर-जीएसटी परिषद की 56 वीं बैठक कल नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की  अध्यक्षता में होगी। करेंगी। दो दिन की इस बैठक में देश के अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर विचार-विमर्श की उम्मीद है। इसमें कर दरों का तर्कसंगत करना और उनका सरलीकरण शामिल है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर रा...

सितम्बर 2, 2025 7:33 अपराह्न

views 12

कांग्रेस नेता पवन खेडा के कथित रूप से एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले पर उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने कांग्रेस नेता पवन खेडा के कथित रूप से एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले पर उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। श्री सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी देशभर में कथित वोट चोरी के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके स...

सितम्बर 2, 2025 7:19 अपराह्न

views 124

कपास किसान ऐप का शुभारंभ

कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंर्तगत किसानों से कपास की निर्बाध खरीद के लिए कपास किसान ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप किसानों को अपना पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग और भुगतान की स्थिति का पता लगाने की सुविधा प्रदान करेगा जिससे कपास खरीद प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और गति आएगी। उ...

सितम्बर 2, 2025 6:41 अपराह्न

views 140

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।   उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी...

सितम्बर 2, 2025 6:25 अपराह्न

views 25

पंजाब पुलिस ने जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े एक आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश करके जम्‍मू-कश्‍मीर से जैश-ए-मोहम्‍मद के लिए काम करने वाले दो भाईयों को उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है

पंजाब पुलिस ने जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े एक आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश करके जम्‍मू-कश्‍मीर से जैश-ए-मोहम्‍मद के लिए काम करने वाले दो भाईयों को उनके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों चंडीगढ़ के मोहाली में एक वाहन चालक के अपहरण और हत्‍या के एक पुराने मामले में शामिल थे। इनमें से एक साहिल बशीर जम्म...

सितम्बर 2, 2025 6:22 अपराह्न

views 17

भारत राष्ट्र समिति- बीआरएस की विधान परिषद सदस्‍य के. कविता को उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष के० चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने पार्टी से निलंबित कर दिया

भारत राष्ट्र समिति- बीआरएस की विधान परिषद सदस्‍य के. कविता को आज उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष के० चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। बीआरएस महासचिव टी० रविंदर राव और सोमा भारत कुमार ने एक बयान में कहा कि केसीआर ने कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से न...