राष्ट्रीय

सितम्बर 3, 2025 5:46 अपराह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के जनजातीय समुदाय के परिवारों को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के जनजातीय समुदाय के परिवारों को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सितम्बर 3, 2025 5:43 अपराह्न

views 9

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में टिकाऊ राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के लिए नए नीतिगत सुझावों पर एक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में टिकाऊ राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के लिए नए नीतिगत सुझावों पर एक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में विश्वस्तरीय, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन अवसंरचना के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की गई। इसमें विशेष ध...

सितम्बर 3, 2025 5:16 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 के दूसरे दिन सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विशेषज्ञों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 के दूसरे दिन सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विशेषज्ञों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेमीकंडक्टर से संबंधित विभिन्न उत्पादों तथा परियोजनाओं को देखा। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वि...

सितम्बर 3, 2025 5:07 अपराह्न

views 9

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक इमारत गिरने से सत्रह लोगों की मृत्‍यु के मामले में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक इमारत गिरने से सत्रह लोगों की मृत्‍यु के मामले में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने  मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि समाचार रिपोर्ट के ...

सितम्बर 3, 2025 5:03 अपराह्न

views 24

कांग्रेस को लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं है- भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शाज़िया इल्मी

भारतीय जनता पार्टी  ने  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर दो मतदाता फोटो पहचान पत्र  रखने को लेकर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता शाज़िया इल्मी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री खेड़ा और उनकी पत्नी कोटा नीलिमा के पास दो मतदाता फोटो पहचान पत्र  हैं। उन्होंने कहा कि...

सितम्बर 3, 2025 2:29 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा पर लिखा गया लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया, जिसमें भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडिया समिट 2025 इसी यात्रा की निरंतरता का प्रतीक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वि...

सितम्बर 3, 2025 2:24 अपराह्न

views 8

भारत में अपराध के आरोपी विदेशी नागरिकों को देश से फरार होने से रोकने के लिए उपयुक्त नीति बनाने पर विचार करे सरकार: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केन्‍द्र सरकार से कहा है कि वह भारत में अपराध के आरोपी विदेशी नागरिकों को देश से फरार होने से रोकने के लिए उपयुक्त नीति बनाने पर विचार करे। यह मुद्दा एक हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान उठा, जिसमें आरोपी एक नाइजीरियाई नागरिक, मई 2022 में झारखंड उच्च न्यायालय से ...

सितम्बर 3, 2025 2:16 अपराह्न

views 7

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान्‍न डेविड वाडेफुल के साथ बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान्‍न डेविड वाडेफुल के साथ बातचीत की।    डॉ. जयशंकर ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को गहरा करने और मुक्त व्यापार समझौते पर तेजी लाने के लिए जर्मनी से सहयोग मांगा। उन्‍होंने कहा कि वे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय...

सितम्बर 3, 2025 12:56 अपराह्न

views 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करम पूजा के अवसर पर देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करम पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह त्योहार प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।

सितम्बर 3, 2025 12:30 अपराह्न

views 7

नए औषधि तथा नैदानिक परीक्षण नियम-2019 में संशोधन करेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय परीक्षण लाइसेंस प्राप्त करने, जैव उपलब्धता और जैवसमतुल्यता अध्ययनों से संबंधित आवेदन जमा करने की आवश्यकताओं और प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए नए औषधि तथा नैदानिक परीक्षण नियम, 2019 में संशोधन करेगा। मंत्रालय नियामक अनुपालनों को कम करने और औषधि एवं नैदानिक अनुसंधान क्षेत्...