राष्ट्रीय

अक्टूबर 5, 2025 9:09 अपराह्न

views 73

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा- हाल के वर्षों में युद्ध की प्रकृति में मूलभूत परिवर्तन आया है; ज़ोर देकर कहा भारत का दृष्टिकोण रणनीतिक स्वायत्तता सुनिश्चित करते हुए यथासंभव अधिकतम लाभप्रद संबंध बनाए रखना होगा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि हाल के वर्षों में युद्ध की प्रकृति में मूलभूत परिवर्तन आया है। उन्होंने उन्नत हथियारों और तकनीक से आकार ले रहे संपर्क रहित युद्धों के एक नए युग की ओर इशारा किया। आज शाम नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि अज़रबैजान-आर्मेनिया से लेकर ...

अक्टूबर 5, 2025 9:05 अपराह्न

views 31

डीजीसीए ने त्योहारों के मौसम से पहले हवाई किरायों के रुझानों की समीक्षा की

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय- डीजीसीए ने त्योहारों के मौसम से पहले हवाई किरायों के रुझानों की समीक्षा की है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने डीजीसीए को खासकर त्योहारों के दौरान हवाई किरायों पर नज़र रखने और कीमतों में उछाल की स्थिति में उचित कदम उठाने को कहा है। डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों को त्योहारों के दौर...

अक्टूबर 5, 2025 8:53 अपराह्न

views 56

भारतीय नौसेना में कल शामिल होगा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘एंड्रोथ’

भारतीय नौसेना कल विशाखापट्टनम में दूसरी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट, एंड्रोथ को शामिल करने जा रही है। इस कार्यक्रम का संचालन वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एंड्रोथ का भारतीय नौसेना में शामिल किया जाना क्षमता वर्धन और स्‍वदेशीकरण की दिशा में नौसेना के सतत प्रय...

अक्टूबर 5, 2025 8:41 अपराह्न

views 316

भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘कोंकण-2025’ शुरू

भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025 आज भारत के पश्चिमी तट पर शुरू हुआ। ये अभ्यास सुरक्षित, खुले और समावेशी समुद्र के लिए दोनो देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और भारत-ब्रिटेन दृष्टिकोण-2035 में निहित रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह अभ्यास 5...

अक्टूबर 5, 2025 8:38 अपराह्न

views 332

ओपेक और सहयोगी देशों ने नवंबर से तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया

अक्टूबर में उत्पादन वृद्धि के बाद, रूस और कुछ छोटे तेल उत्पादकों के पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन- ओपेक और अन्‍य देशों ने नवंबर से तेल उत्पादन में एक लाख 37 हज़ार बैरल प्रति दिन-बीपीडी की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। ओपेक और अन्‍य तेल उत्‍पादकों ने इस वर्ष अपने तेल उत्पादन लक्ष्य में 26 लाख ब...

अक्टूबर 5, 2025 8:34 अपराह्न

views 63

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 अक्‍टूबर से ऑस्‍ट्रेलिया में दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 अक्‍टूबर से ऑस्‍ट्रेलिया की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्‍ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के निमंत्रण पर ऑस्‍ट्रेलिया की यात्रा पर जा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि श्री सिंह की इस यात्रा के दौरान ऑस्‍ट्रेलि...

अक्टूबर 5, 2025 8:22 अपराह्न

views 35

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करने का आग्रह किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करने का आग्रह किया। वे महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में पद्मश्री डॉ. विट्ठलराव विखे पाटिल और पद्म भूषण डॉ. बालासाहेब विट्ठलराव विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण करने के बाद बोल रहे...

अक्टूबर 5, 2025 7:43 अपराह्न

views 38

राष्ट्रीय राजधानी स्थित आई.एन.ए. दिल्ली हाट में विशेष खादी प्रदर्शनी का आयोजन

राष्ट्रीय राजधानी स्थित आई.एन.ए. दिल्ली हाट में विशेष खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देना और खादी कारीगरों की आय बढ़ाना है। इस प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की...

अक्टूबर 5, 2025 6:34 अपराह्न

views 59

भूटान में अमोचू नदी में अचानक बाढ़, कई परिवार और श्रमिक फंसे

भूटान में आज सुबह अमोचू नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण कई परिवार और श्रमिक अस्‍थायी घरों और कार्यबल शिविरों में फंस गए। खराब मौसम के बावजूद भूटान के अधिकारियों और भारतीय सेना के बीच एक समन्वित बचाव अभियान में सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया। खराब मौसम के कारण जब ड्रुक ...

अक्टूबर 5, 2025 5:22 अपराह्न

views 27

दार्जिलिंग पुल दुर्घटना पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दार्जिलिंग में भा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला