राष्ट्रीय

अक्टूबर 26, 2025 8:43 अपराह्न

views 36

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र मोन्था नामक भीषण चक्रवाती तूफान में बदला

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर मोन्था नामक  भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अगले 12 घंटों में इसके दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य खाड़ी में और प्रबल होने की उम्मीद है और मंगलवार सुबह तक यह एक अत्यंत भीषण चक्रवात में बदल सकता है।

अक्टूबर 26, 2025 8:35 अपराह्न

views 47

भारत और आसियान ने माना है कि पर्यटन लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है

भारत और आसियान ने माना है कि पर्यटन लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। एक संयुक्त वक्तव्य में, भारत और आसियान दोनों ने हरित, नीली और वृत्ताकार अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें कहा गया है कि पर्यटन आसियान और भ...

अक्टूबर 26, 2025 8:13 अपराह्न

views 132

भारत समुद्री सप्ताह- IMW 2025 कल से मुंबई में होगा शुरू

भारत समुद्री सप्ताह- आई एम डब्‍ल्‍यू 2025 कल से मुंबई में शुरू होगा। इस पांच दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय कर रहा है। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ा समुद्री सम्मेलन होगा, जिसमें समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे। इस आयोजन का विषय है- महासागरों का ...

अक्टूबर 26, 2025 8:10 अपराह्न

views 30

छठ पर्व के अवसर पर उत्तर रेलवे ने आज 33 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया

छठ पर्व के अवसर पर उत्तर रेलवे ने आज प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 33 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी और कहा कि जो यात्री पूर्वी भारत की ओर अपने घर जा रहे हैं उनकी सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनो...

अक्टूबर 26, 2025 8:07 अपराह्न

views 25

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्युन से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मलेशिया में आसियान बैठकों के अलावा कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्युन से मुलाकात की। सोशल मीडिया की एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, रक्षा और जहाज निर्माण में सहयोग पर चर्चा की। मंत्री ने दोनों देशों के बीच विशेष...

अक्टूबर 26, 2025 8:05 अपराह्न

views 64

मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने का जताया अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र कल तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। विभाग ने मंगलवार सुबह तक इसके और विशाल चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है। विभाग ने मछुआरों से बुधवार...

अक्टूबर 26, 2025 7:02 अपराह्न

views 101

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण

नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का आज बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में अनावरण किया गया। इस प्रतिमा को चीन के प्रसिद्ध मूर्तिकार युआन शिकुन ने बनाया है। दूतावास द्वारा आयोजित संगमम - भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम नामक संगोष्ठी के अवसर पर इसका अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण करत...

अक्टूबर 26, 2025 6:59 अपराह्न

views 69

दिल्ली: भारतीय सेना ने 79वें शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शौर्य वीर-रन फॉर इंडिया 2025 का किया आयोजन

राजधानी मे आज भारतीय सेना ने 79वें शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शौर्य वीर-रन फॉर इंडिया 2025 का आयोजन किया। इस आयोजन में सेना के अधिकारियों, सैनिकों, पेशेवर एथलीटों और नागरिकों सहित 10 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। आयोजन मे भाग लेते हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि यह दौड़ विभिन...

अक्टूबर 26, 2025 5:50 अपराह्न

views 748

21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

47वां दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ- आसियान शिखर सम्मेलन और इससे जुडें सम्मेलन आज मलेशिया के कुआलालंपुर में शुरू हुए। इस वर्ष सम्‍मेलन का विषय है "समावेशिता और स्थिरता"।   आसियान 2025 के अध्यक्ष, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उद्घाटन समारोह में कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता न ...

अक्टूबर 26, 2025 5:48 अपराह्न

views 34

मुख्य चुनाव अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली के भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में शुरू

मुख्य चुनाव अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज नई दिल्ली के भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में शुरू हुआ। यह निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किया गया।   मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने भा...