राष्ट्रीय

मार्च 18, 2026 2:20 अपराह्न

views 43

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र में बदलावों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के लेख को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा राष्ट्रीय दैनिक में लिखे एक लेख को साझा किया, जिसमें पिछले एक दशक में ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्‍लेख किया गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस लेख के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर ...

मार्च 18, 2026 2:03 अपराह्न

views 36

वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्नत सुविधाएं दी गईं: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वंदे भारत ट्रेनों में कई उन्नत सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की गई हैं। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ाई रोधी - एंटी-क्लाइम्बिंग सुविधाएँ...

मार्च 18, 2026 2:29 अपराह्न

views 57

भारतीय मालवाहक जहाज ‘जग लडाकी’ कच्चे तेल की बड़ी खेप लेकर मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा

भारतीय मालवाहक जहाज 'जग लडाकी' कच्चे तेल की एक बड़ी खेप लेकर आज सुबह गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81 हजार मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाला तेल लेकर आया है। इससे पहले दो मालवाहक जहाज 'शिवालिक' और 'नंदादेवी' मुंद्रा और वडीनार बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं। बंदरगाह प...

मार्च 18, 2026 1:49 अपराह्न

views 44

सरकार ने ‘यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन’ के नाम पर चल रहे फर्जी संगठन का पर्दाफाश किया

सरकार ने यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन नाम से संचालित एक संगठन का पर्दाफाश किया है जो सरकार और भारतीय ओलिम्पिक संघ से मान्‍यता प्राप्‍त होने का दावा कर रहा है। यह संगठन थाईलैंड में अंतर्राष्‍ट्रीय गेम्‍स 2026 में भाग लेने के लिए हर एथलीट से 825 अमरीकी डॉलर का प्रवेश शुल्‍क मांग रहा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट ...

मार्च 18, 2026 1:42 अपराह्न

views 52

श्रीलंका ने उत्तरी क्षेत्र में पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ट्रांसमिशन लिंक हेतु भारत-श्रीलंका संयुक्त उपक्रम को मंजूरी दी

श्रीलंका ने अपने उतरी भाग में पवन ऊर्जा परियोजनाओं को जोडने में एक प्रमुख बिजली ट्रांसमिशन लिंक के निर्माण के लिए भारत-श्रीलंका संयुक्‍त उपक्रम को स्‍वीकृति दे दी है। कैबिनेट प्रवक्‍ता नलिंदा जयातिस्‍सा ने बताया कि सरकार ने भारत के ज्‍योति स्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड और श्रीलंका के हेलेज फेन्‍टन्‍स लिमिटेड ...

मार्च 18, 2026 2:19 अपराह्न

views 50

पालम अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

आज राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इस घटना में 7 लोगों के हताहत होने की सूचना दी है। विभाग ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 31 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। और जानकारी की प्रतीक्षा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पा...

मार्च 18, 2026 1:18 अपराह्न

views 22

सीसीपीए ने ई-वाणिज्य में उपभोक्ता अधिकार उल्लंघन पर संस्थाओं और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण - (सी सी पी ए) ने ई-वाणिज्‍य क्षेत्र में उपभोक्‍ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए संस्‍थाओं और अनुचित व्‍यापार प्रणालियों के विरूद्ध कार्रवाई की है। लोकसभा में आज पूरक प्रश्‍नों के उत्‍तर में केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा कि अनुचित कार्यप्रण...

मार्च 18, 2026 12:55 अपराह्न

views 44

सरकार ने सौर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत सूची में इनगॉट्स और वेफर्स शामिल किए

सरकार ने देश में सौर निर्माण को मजबूती देने के लिए मॉडल और विनिर्माताओं की स्‍वीकृत सूची में सौर पैनल के प्रमुख घटकों-सोलर इनगॉट्स और वेफर्स को शामिल किया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोलर इनगॉट्स और वेफर्स के लिए मॉडल और विनिर्माताओं की तीसरी स्‍वीकृत सूची जारी की है। यह पहली जून 2028 से ...

मार्च 18, 2026 12:14 अपराह्न

views 38

नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों को यात्री सुविधा, पारदर्शिता और प्रक्रियाओं में सुधार के निर्देश दिए

नागर विमानन मंत्रालय ने विभिन्‍न एयरलाइनों को यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और कार्य प्रणालियों में समानता को सशक्‍त बनाने के निर्देश जारी किए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें निःशुल्क आवंटित करना शामिल है ताकि सभी को समान रूप...

मार्च 18, 2026 12:05 अपराह्न

views 37

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आयरलैंड के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने आज आयरलैंड के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्री जॉर्ज ने दोनों देशों की दीर्घकालिक साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्‍होंने पारस्परिक हित...