राष्ट्रीय

दिसम्बर 3, 2025 12:49 अपराह्न

views 528

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।   उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में सी. पी. राधाकृष्णन ने ...

दिसम्बर 3, 2025 10:05 पूर्वाह्न

views 58

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल सचिवालय ने राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल सचिवालय ने राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने की घोषणा की है। राजभवन केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल का आधिकारिक निवास और कार्यालय है। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप के. भंडारी द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में कहा गया है कि यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू है। यह अधिसू...

दिसम्बर 3, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 155

घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है। न्यायालय ने कहा कि देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के लिए रेड कारपेट नहीं बिछाया जा सकता। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कल एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई ...

दिसम्बर 3, 2025 9:44 पूर्वाह्न

views 98

भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत चक्रवात प्रभावित श्रीलंका की सहायता कर रहा है; 465 की मौत, 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित

भारत ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका की सहायता कर रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने पुष्टि की है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या 465 हो गई है, जबकि 366 अब भी लापता हैं। चक्रवात से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिसमें कैंडी में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं।   लगातार बाढ़ औ...

दिसम्बर 3, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 144

भारत-रूस 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान कई समझौतों की संभावना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आगामी यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौते होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्...

दिसम्बर 3, 2025 10:22 पूर्वाह्न

views 41

मौसम: पंजाब और मध्‍य महाराष्ट्र में शीतलहर की स्थिति, दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

मौसम विभाग ने आज पंजाब और मध्‍य महाराष्ट्र में शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश की संभावना है।   असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। &nb...

दिसम्बर 3, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 180

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म हुआ, दोनों पक्ष वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए सहमत

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। दोनों पक्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं।   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से वंदे मा...

दिसम्बर 3, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 1.8K

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राजभवन और राज निवास का नाम बदलकर लोकभवन और लोक निवास किया जा रहा है। उन्होंने इसे एक विकसित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में राष्ट्र की यात...

दिसम्बर 3, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 57

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरल के तिरुवनंतपुरम में नौसेना के परिचालन प्रदर्शन में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तिरुवनंतपुरम जाएंगी। इस दौरान वे नौसेना के परिचालन प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। तिरुवनंतपुरम के पास स्थित शंगुमुगम बीच पर भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। राष्ट्रपति आज दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहु...

दिसम्बर 3, 2025 8:00 पूर्वाह्न

views 149

राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूरसंचार आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली के लिए NHAI और रिलायंस जियो में हुआ समझौता

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूरसंचार-आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली स्थापित करने के लिए रिलायंस जियो के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को समय पर सूचना प्रदान करके सड़क सुरक्षा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला