राष्ट्रीय

मार्च 24, 2026 7:23 अपराह्न

views 124

दिल्ली: भारत मंडपम में कल से होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन

दिल्ली में कल से 31 मार्च तक, पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन भारत मंडपम में शुरू होने जा रहा है। इसमें 47 देशों की एक सौ 40 से अधिक फिल्में राजधानी के कई स्थानों पर दिखाई जाएंगी। इस फिल्‍म महोत्‍सव में निःशुल्क सार्वजनिक प्रदर्शन, चर्चाएं, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कि...

मार्च 24, 2026 6:13 अपराह्न

views 45

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में 55 हजार 837 करोड़ की प्रवाह किया। यह धनराशि 5 दशमलव दो छह प्रतिशत की कटौती और भारित औसत दर पर डाली गई। अग्रिम कर भुगतान के कारण अधिशेष तरलता में कमी के बावजूद, यह राशि अधिसूचित 1 लाख करोड़ रुपये से कम थी।...

मार्च 24, 2026 5:52 अपराह्न

views 89

सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया पेंशन का अधिकार

सर्वोच्च न्यायालय ने  फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन प्राप्त महिला अधिकारी, जिन्हें मनमानी मूल्यांकन प्रक्रिया के कारण स्थायी कमीशन से वंचित रखा गया था, अब पूर्ण पेंशन लाभ की हकदार होंगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति एन. कोट...

मार्च 24, 2026 10:12 अपराह्न

views 50

राज्यसभा में आज विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2026 पर चर्चा फिर शुरू

राज्यसभा में, आज विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2026 पर चर्चा पुन: शुरू हुई। इस विधेयक के माध्‍यम से वित्त वर्ष 2026-27 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशि के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने का प्रावधान किया गया है। चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा को वापस भेज दिया जाएगा। लोकसभा ने पिछले सप्ताह...

मार्च 24, 2026 4:50 अपराह्न

views 42

विश्व तपेदिक दिवस पर अगरतला के काठियाबाबा आश्रम में 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ

विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर अगरतला के काठियाबाबा आश्रम, नागिचेरा में राज्य-स्तर के सौ दिन के तपेदिक अभियान का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से त्रिपुरा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचि...

मार्च 24, 2026 2:28 अपराह्न

views 57

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा- बीआईएस में पिछले दशक में बड़े बदलाव हुए

उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि भारतीय मानक ब्‍यूरो(बीआईएस) में पिछले दशक में बड़े बदलाव हुए है। इसके दायरे, तकनीकी पहुंच और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई के लिए सहयोग में तीव्र विस्तार हुआ है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान उत्तर देते हुए उन्‍होंन...

मार्च 24, 2026 2:24 अपराह्न

views 9.1K

केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के पात्र: सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फैसला सुनाया है कि केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के पात्र हैं। न्‍यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य धर्म जैसे कि ईसाई धर्म में धर्मांतरण करने से अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत और पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। आंध्र प्रदेश उच्च न्याय...

मार्च 24, 2026 2:16 अपराह्न

views 64

गुजरात में कोसंबा रेल ओवर-रेल-आरओआर फ्लाईओवर परियोजना और बिहार में भागलपुर बाईपास परियोजना को सरकार की मंजूरी

सरकार ने रेल संपर्क को मजबूत करने और परिचालन दक्षता में सुधार लाने के लिए गुजरात में कोसंबा रेल ओवर-रेल-आरओआर फ्लाईओवर परियोजना और बिहार में भागलपुर बाईपास परियोजना को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने बताया कि दोनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत लगभग छह सौ सैंतालीस करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने कहा क...

मार्च 24, 2026 2:18 अपराह्न

views 98

नई दिल्ली: रेल मंत्री ने की भारतीय रेलवे के इस वर्ष 52 सप्ताह में 52 सुधार के संकल्प के अंतर्गत पांच सुधारों की घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में भारतीय रेलवे के इस वर्ष 52 सप्ताह में 52 सुधार के संकल्प के अंतर्गत पांच सुधारों की घोषणा की। नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने टिकट रद्द करने और धनवापसी नियमों, रेलगाड़ी में चढ़ने के समय में बदलाव, नमक परिवहन, वाहन परिवहन और न...

मार्च 24, 2026 2:25 अपराह्न

views 59

सरकार के प्रयासों के कारण देश में किसानों की आय में हुई उल्लेखनीय वृद्धि: केन्द्रीय कृषि मंत्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण देश में किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री चौहान ने कहा कि किसानों की आय न केवल दोगुनी हुई है, बल्कि कई मामलों में तिगुनी और यहां तक ​​कि आ...